प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बांग्लादेश हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

बांग्लादेश के शरीफ उस्मान हादी हत्याकांड का आरोपी फैसल करीम मसूद बनगांव में गिरफ्तार

कोलकाता: बांग्लादेश के इंकलाब मंच प्रमुख शरीफ उस्मान हादी हत्याकांड के मुख्य आरोपी फैसल करीम मसूद को STF ने बनगांव, उत्तर 24 परगना से गिरफ्तार किया।

बांग्लादेश के शरीफ उस्मान हादी हत्याकांड का आरोपी फैसल करीम मसूद बनगांव में गिरफ्तार

India Bangladesh |

कोलकाता। बांग्लादेश के इंकलाब मंच के प्रमुख शरीफ उस्मान हादी हत्याकांड के मुख्य आरोपी  फैसल करीम मसूद को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव इलाके से गिरफ्तार किया है। यह हत्या पिछले साल हुई थी।

बांग्लादेश से भागकर भारत पहुंचा था आरोपी

पुलिस सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश की खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि हत्या के बाद फैसल करीम मसूद बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले के हालूयाघाट इलाके से भागकर भारत के मेघालय पहुंच गया था।

भारत में कई जगह छिपता रहा

बताया जाता है कि आरोपी भारत में कई जगहों पर छिपकर रह रहा था। कुछ समय बाद वह पश्चिम बंगाल के बनगांव इलाके में आकर रहने लगा, जो बांग्लादेश सीमा के काफी नजदीक है।

बनगांव से किया गया गिरफ्तार

सूचना मिलने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए बनगांव में छापेमारी की और फैसल करीम मसूद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े: आदिवासी सांसद खगेन मुर्मू ने ममता से इस्तीफा मांगा

https://www.primenewsnetwork.in/state/tribal-mp-khagen-murmu-demands-mamata-resignation/148058

Related to this topic: