प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बंजरिया पुलिस का बड़ा एक्शन

बंजरिया पुलिस ने शराब तस्कर पिता-पुत्र व हत्या के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

मोतिहारी जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी, शराब सेवन और हत्या के मामले में वांछित आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

बंजरिया पुलिस ने शराब तस्कर पिता-पुत्र व हत्या के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Banjariya Police Arrest Murder Suspect and 4 Liquor Smugglers |

मोतिहारी (बिहार)। मोतिहारी जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में अपराध और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार रंग ला रहा है। एक ही दिन में पुलिस ने शराब तस्करी, शराब सेवन और हत्या के मामले में वांछित आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

देसी शराब और बाइक के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में चैलाहां बिन टोली में छापेमारी कर पुलिस ने लक्ष्मण मुखिया और उनके पुत्र राकेश मुखिया को गिरफ्तार किया। उनके पास से 55 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई, जबकि शराब ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही अपाची बाइक भी जब्त कर ली गई। इसके अलावा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

लंबे समय से फरार चल रहा था हत्या का आरोपी सूरज राम

सबसे अहम सफलता हत्या के मामले में मिली, जहां थाना कांड संख्या 334/25 के नामजद और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सूरज राम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। बंजरिया पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संकेत मिला है कि क्षेत्र में अपराधियों, शराब माफियाओं और फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान और तेज होने वाला है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: गैंगरेप के 5 दोषियों को 25-25 साल की कड़ी सजा, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

Related to this topic: