प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बीफार्मा छात्र का किराए के मकान में मिला शव

बरेली में किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला बीफार्मा छात्र का शव, मोबाइल में मिला वीडियो

बरेली के सुरेश शर्मा नगर में 26 वर्षीय बीफार्मा छात्र अमन राठौर का शव किराए के मकान में मिला। मोबाइल में वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बरेली में किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला बीफार्मा छात्र का शव मोबाइल में मिला वीडियो

Bareilly BPharma Student Found Dead in Rented Room, Police Probe Underway |

बरेली (उत्तर प्रदेश)। बरेली के सुरेश शर्मा नगर में गुरुवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक बीफार्मा छात्र का शव उसके किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अमन राठौर के रूप में हुई है, जो हाफिजगंज क्षेत्र के छेना मुरारपुर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मेडिकल स्टोर पर भी काम करता था अमन राठौर

अमन बीफार्मा की पढ़ाई करने के साथ-साथ एक मेडिकल स्टोर पर भी काम करता था। मकान मालिक ने जब उसे कमरे में पंखे से लटका देखा, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

छात्र के मोबाइल में मिला वीडियो

जांच के दौरान पुलिस को छात्र का मोबाइल फोन मिला है। बताया जा रहा है कि मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिसमें अमन ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है और किसी अन्य व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। 

यह भी पढ़ें:   बांदा में 21 वर्षीय युवक की हत्या के आरोप में मामा और ममेरा भाई गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद

Related to this topic: