प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मुठभेड़ में चार आरोपी गिरफ्तार

बरेली में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल; महिला समेत चार गिरफ्तार

बरेली के मीरगंज में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, जबकि महिला समेत कुल चार लोगों को पकड़कर चोरी के सोने के कुंडल बरामद किए।

बरेली में पुलिस मुठभेड़ एक बदमाश घायल महिला समेत चार गिरफ्तार

Bareilly Police Encounter: One Injured, Four Arrested Including Woman |

बरेली,(उत्तर प्रदेश)। थाना मीरगंज क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को मौके से दबोच लिया गया। बाद में गिरोह से जुड़ी एक महिला को भी गिरफ्तार कर चोरी किए गए सोने के कुंडल बरामद किए गए।

बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की

पुलिस के अनुसार, देर रात गश्त के दौरान कुल्छा पेट्रोल पंप से नगरिया सादात मार्ग स्थित मजार के पास संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अमन उर्फ शहजाद उर्फ शहजादे निवासी असिलपुर, थाना किठौर (मेरठ) के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज भेजा गया।

चोरी के एक जोड़ी सोने के कुंडल बरामद

मौके से पुलिस ने पप्पू सिंह उर्फ फौजी निवासी भैयानगला, थाना पटवाई (रामपुर) और आसिफ निवासी धोकपुरी टांडा, थाना अजीमनगर (रामपुर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने 15 जुलाई को मीरगंज बाजार में एक महिला के सोने के कुंडल टप्पेबाजी कर चोरी करने की वारदात स्वीकार की। जांच के दौरान आसिफ की पत्नी फईमा की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया.उसकी निशानदेही पर चोरी के एक जोड़ी सोने के कुंडल बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: इटावा में सड़क किनारे घायल युवक का इलाज, वायरल वीडियो से स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Related to this topic: