माउंट आबू में पेट्रोल पंप जाने वाले मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
माउंट आबू (राजस्थान)। शहर के पेट्रोल पंप जाने वाले मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइकों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
घटना की सूचना मिलते ही माउंट आबू पुलिस के एएसआई अभय सिंह एवं कांस्टेबल ओमा राम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल मोती, भैंसा सिंह और संजू निवासी हेटमजी के बताए जा रहे हैं।
बैरिकेड के कारण हादसा होने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क पर लगे बैरिकेड के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि अंधेरे के चलते बाइक चालकों को सड़क पर लगा बैरिकेड दिखाई नहीं दिया, जिसके कारण दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
यह भी पढ़ें: चंदौली में दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका