कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की चार मई को होने वाली गणना के लिए 165 अतिरिक्त पर्यवेक्षक और 11 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किया है।
कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की चार मई को होने वाली गणना के लिए 165 अतिरिक्त पर्यवेक्षक और 11 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किया है। चुनाव आयोग वोटों की गणना में किसी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी नहीं होने देने के लिए हर तरह से सख्ती बरत रहा है। इस बार वोटों की गणना के लिए नियुक्त सभी अधिकारी व कर्मियों से मुचलका लिया गया है ताकि उनकी ओर से कोई लापरवाही या गड़बड़ी होने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सके।
पहले से तैनात पर्यवेक्षक
सूत्रों के अनुसार पहले से 294 पर्यवेक्षक तैनात हैं। नए अतिरिक्त पर्यवेक्षक पहले से तैनात पर्यवेक्षकों की सहायता करेंगे।
पुलिस पर्यवेक्षक की भूमिका
पुलिस पर्यवेक्षक सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे, लेकिन वे मतगणना स्थल पर नहीं जाएंगे। उन्हें बाहर ही रहना होगा। चुनाव आयोग ने पहली बार केवल पश्चिम बंगाल में पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त करने की पॉलिसी अपनाई है।
पारदर्शिता पर जोर
चुनाव आयोग का कहना है कि सुरक्षित, शांतिपूर्ण, भयमुक्त और पारदर्शी माहौल में वोटों की गणना के मकसद से ही अतिरिक्त पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। सभी पर्यवेक्षक उसके नियंत्रण और पर्यवेक्षण में कार्य करेंगे।
यह भी पढ़े: फलता सीट चुनाव रद्द, 21 मई को पुनर्मतदान
https://www.primenewsnetwork.in/state/falta-seat-poll-cancelled-re-vote-may-21/182058