प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

UP के सरकारी कर्मचारियों के नेताओं ने किया समर्थन

बकाया डीए भुगतान की मांग पर 13 मार्च को बंगाल में राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान

पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारी सुप्रीम कोर्ट के दिए गए निर्देश के अनुसार बकाया डीए के भुगतान करने की मांग को लेकर 13 मार्च को पूरे राज्य में हड़ताल करेंगे।

बकाया डीए भुगतान की मांग पर 13 मार्च को बंगाल में राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान

फाइल फोटो |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारी सुप्रीम कोर्ट के दिए गए निर्देश के अनुसार बकाया डीए के भुगतान करने की मांग को लेकर 13 मार्च को पूरे राज्य में हड़ताल करेंगे। सरकारी कर्मचारियों के कई संगठनों के संग्रामी संयुक्त मंच ने कोलकाता के धर्मतला में विरोध प्रदर्शन करने के दौरान यह ऐलान किया। पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियो के प्रतिनिधि नेता भी मौजूद थे।

धर्मतला में रोका गया जुलूस, पुलिस से तीखी नोकझोंक

संग्रामी संयुक्त मंच के नेतृत्व में सरकारी कर्मचारी महानगर के विभिन्न इलाकों से जुलूस निकाल कर धर्मतला में इकट्ठा हुए। उनका जुलूस कालीघाट तक जाना था। पुलिस ने उन्हें धर्मतला में रोक दिया। संग्रामी संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को बैरिकेट हटाने और कालीघाट के इलके में हाजरा पार्क तक जाने देने के लिए कहा लेकिन पुलिस अधिकारियों ने यह तर्क देकर साफ मना कर दिया कि उन्होंने पहले से अनमति नहीं ली है। नेताओं ने मांग की कि मुख्यमंत्री या मुख्य सचिव मुलाकात कर उनकी बात सुने। पुलिस ने उनकी इस मांग को भी मानने से मना कर दिया।

सरकार पर टालमटोल का आरोप, चुनाव में परिणाम भुगतने की चेतावनी

सरकारी कर्मचारियों के नेताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को बकाए डीए का 25 फीसदी हिस्सा मार्च में भुगतान करने के लिए कहा है। बाकी हिस्से का भुगतान के लिए उसने चार सदस्यों की कमिमी गठित की है। कमिटी सुप्रीम कोर्ट को सुझाव देगी कि बाकी हिस्से का भुगतान किस तरह से किया जाए। लेकिन सरकार बकाए डीए के 25 फीसदी हिस्से का भुगतान करने में टलमटोल कर रही है। सरकारी कर्मचारियों के नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि बकाका डीए का भुगतान नहीं करने पर विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-yogi-rides-500-kmh-maglev-train-in-japan-eyes-tech-partnership/146033

जापान दौरे पर सीएम योगी ने 500 किमी/घंटा की मैग्लेव ट्रेन का लिया अनुभव

Related to this topic: