प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

बीएलओ का मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के समक्ष फिर विरोध प्रदर्शन

बीएलओ का मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के समक्ष फिर विरोध प्रदर्शन

बीएलओ का मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के समक्ष फिर विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

कोलकाता। 
पश्चिम बंगाल में एसआइआर के दौरान मृत बीएलओ के परिवार को मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल बीएलओ अधिकार रक्षा कमिटी के नेतृत्व में बीएलओ और मृत बीएलओ के परिवार के लोगों ने मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सामने धरना दिया और विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दोरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया। 
बीएलओ के प्रतिनिधियों और मृत बीएलओ के परिवार के लोगों ने मुख्य चुनाव आयोग से मुलाकात करने के लिए जब कार्यालय के अंदर जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर प्रदर्शनकारी उत्तेजित हो गए। तभी पुलिक और प्रदर्शनकरियों के बीच झड़प हुई। सात दिन पहले भी बीएलओ और मृत बीएलओ के परिवार के लोगों ने मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने उसी दौरान मुख्य चुनाव आयोग को सात दिन का समय दिया था। लेकिन उनकी मांगे पूरी नहीं हुई। 
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बीएलओ के प्रतिनिधियों और परिवार के लोगों को बातचीत के लिए कार्यालय के अंदर बुलाया गया और देर तक बैठाया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला। पश्चिम बंगाल बीएलओ अधिकार रक्षा कमिटी ने लगातार विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ेंः

एसआइआर के तहत सभी गणना फार्म की डाटा एंट्री का आडिट कराने की मांग

https://www.primenewsnetwork.in/storypage.aspx?StoryId=99875

Related to this topic: