प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बैतूल में वन भूमि पर कब्जे की कोशिश

बैतूल में वन भूमि पर कब्जे की कोशिश, रातोंरात ट्रैक्टर से तैयार कर दिया खेत

मध्य प्रदेश के बैतूल में अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर करीब एक हेक्टेयर वन भूमि पर ट्रैक्टर चलाकर अतिक्रमण की कोशिश की। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बैतूल में वन भूमि पर कब्जे की कोशिश रातोंरात ट्रैक्टर से तैयार कर दिया खेत

Betul Land Vivad |

बैतूल: दक्षिण वन मंडल के ताप्ती वन परिक्षेत्र की सेलुढाना बीट में वन भूमि पर कब्जे की कोशिश ने वन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रभुढाना के पास बैतूल नदी किनारे करीब एक हेक्टेयर वन भूमि पर अज्ञात लोगों ने रातोंरात ट्रैक्टर चलाकर खेत तैयार कर दिया। इससे यह सवाल उठ रहा है कि जंगल के भीतर इतनी बड़ी कार्रवाई होती रही और जिम्मेदारों को भनक तक कैसे नहीं लगी?

अतिक्रमण की नीयत से जोती गई वन भूमि

जानकारी के अनुसार, अतिक्रमण की नीयत से वन भूमि को ट्रैक्टर से जोता गया, जिससे सागौन के कोमल पौधों को भी नुकसान पहुंचा। सूचना मिलने के बाद वन विभाग मौके पर पहुंचा और कार्रवाई शुरू की। हालांकि, तब तक भूमि को खेत का स्वरूप दिया जा चुका था। ताप्ती वन परिक्षेत्र के रेंजर दयानंद डेहरिया ने बताया कि वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास की जांच की जा रही है। 

क्षेत्र में फेंसिंग कर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में फेंसिंग कर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। वन विभाग का कहना है कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार, कार्रवाई की जाएगी। घटना ने वन भूमि की निगरानी व्यवस्था और जंगलों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो वन भूमि पर स्थायी कब्जे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। 

ये भी पढ़ें- 'न नौकरी, न जमीन', फिर भी सरकारी रिकॉर्ड में निकला कर्मचारी, पीड़ित ने उठाए सवाल

Related to this topic: