कोलकाता। भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पीड़िता “अभया” की मां से मुलाकात की और उनसे अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में चुनाव प्रचार करने का अनुरोध किया।
कोलकाता। भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पीड़िता “अभया” की मां से मुलाकात की और उनसे अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में चुनाव प्रचार करने का अनुरोध किया। शुभेंदु अधिकारी विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध में उम्मीदवार हैं। “अभया” की मां भी कलकत्ता से सटे उत्तर चौबीस परगना जिले के तहत विधानसभा क्षेत्र पानीहाटी से चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।
सहानुभूति का मिल सकता है लाभ
भाजपा सूत्रों के अनुसार विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी समेत पार्टी के तमाम प्रदेश नेताओं का मानना है कि भवानीपुर के इलाके में “अभया” की मां द्वारा चुनाव प्रचार करने से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की लोकप्रियता पर असर पड़ सकता है। भवानीपुर के युवकों, छात्राओं और महिलाओं में “अभया” की मां के प्रति सहानुभूति से शुभेंदु अधिकारी को लाभ मिलने की उम्मीद है।
कई बार कर चुके हैं कार्यक्रम
विपक्षी दल के नेता होने के चलते शुभेंदु अधिकारी को अपने चुनाव क्षेत्र नंदीग्राम और भवानीपुर के अलावा भाजपा के अन्य उम्मीदवारों के चुनाव क्षेत्रों में भी जाना पड़ रहा है। वे “अभया” की मां के चुनाव क्षेत्र पानीहाटी में कई बार कार्यक्रम कर चुके हैं।
महिलाओं का प्रतीक बनीं “अभया” की मां
भाजपा नेताओं का मानना है कि “अभया” की मां राज्य में अत्याचार और जुल्म की शिकार महिलाओं के लिए एक प्रतीक बन गई हैं। यही वजह है कि पार्टी चाहती है कि वे भवानीपुर में चुनाव प्रचार करें, ताकि इसका राजनीतिक लाभ मिल सके।
यह भी पढ़े: केन्द्र सरकार ने पेट्रोल कंपनियों को राहत
https://www.primenewsnetwork.in/india/central-govt-provides-relief-to-oil-firms/152121