प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भिवंडी में तिरंगा रैली, छात्रों का समर्थन

भिवंडी में तिरंगा रैली, जंतर-मंतर के छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरे युवा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और कथित दमन के विरोध में भिवंडी में युवाओं ने तिरंगा रैली निकाली।

भिवंडी में तिरंगा रैली जंतर-मंतर के छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरे युवा

Bhiwandi Tricolor Rally in Support of Students |

भिवंडी, महाराष्ट्र: दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और कथित दमन के विरोध में भिवंडी में युवाओं ने तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया।

तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा

रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग करना उचित नहीं है। पूरे देश में पेपर लीक मामले को लेकर युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में आज मुंबई के भिवंडी में भी बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर उतरे और पेपर लीक के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी कई दिनों से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी लगातार एक ही मांग उठा रहे हैं कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें।

भिवंडी में पहले भी हुई थीं गिरफ्तारियां

बता दें कि कुछ दिन पहले भिवंडी शहर में भी पेपर लीक मामले को लेकर पुलिस कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर युवाओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़े: जंतर-मंतर निगरानी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट में निजता बनाम सुरक्षा पर बहस, केंद्र ने रखा पक्ष

Related to this topic: