प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मंचूरियन खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार

भोजपुर में मंचूरियन खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार, 6 वर्षीय बच्ची की मौत

भोजपुर में मंचूरियन खाने के बाद एक परिवार के चार सदस्य बीमार पड़ गए। इलाज के दौरान छह वर्षीय बच्ची काव्या कुमारी की मौत हो गई।

भोजपुर में मंचूरियन खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार 6 वर्षीय बच्ची की मौत

Bhojpur: 6-Year-Old Girl Dies After Family Falls Ill Eating Manchurian |

भोजपुर (बिहार)। हसनबाजार थाना क्षेत्र में फास्ट फूड दुकान से मंचूरियन खरीदकर खाना एक परिवार के लिए भारी पड़ गया। मंचूरियन खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों का इलाज कराया जा रहा है।

मृत बच्ची की हुई पहचान

मृत बच्ची की पहचान काव्या कुमारी (6 वर्ष), पिता कुन्दन कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग हसनबाजार स्थित एक फास्ट फूड दुकान से मंचूरियन खरीदकर घर ले गए थे और घर पर सभी ने उसे खाया था। इसके बाद परिवार के चार सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

परिवार के ये सदस्य हुए बीमार

बीमार लोगों में चंदवती देवी (70 वर्ष), पति स्व. ननद लाल प्रसाद, बिटु कुमार (11 वर्ष), पिता कुन्दन कुमार गुप्ता और रोहित कुमार (10 वर्ष), पिता कुन्दन कुमार गुप्ता शामिल हैं। वहीं, छह वर्षीय काव्या कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना बंगला गांव के बगीचा के समीप बाजार की बताई जा रही है।

बच्ची की मौत के बाद उठे सवाल

घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मंचूरियन खाने के बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने और बच्ची की मौत के बाद फास्ट फूड की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, बच्ची की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

मेडिकल जांच के बाद स्पष्ट होगा कारण

फिलहाल बच्ची की मौत का वास्तविक कारण मेडिकल जांच और संबंधित रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें:   चंदौली में साइबर फ्रॉड और म्यूल बैंक खातों के गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

Related to this topic: