भोपाल। राजधानी भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ खाद्य विभाग...
भोपाल में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
|
भोपाल। राजधानी भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ खाद्य विभाग ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शहर में व्याप्त अवैध गैस रिफिलिंग के गोरखधंधे को रोकना और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
छापेमारी में 6 आरोपी को किया गिरफ्तार
इस छापेमारी के दौरान, अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करते हुए कुल 6 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। खाद्य विभाग ने पकड़े गए सभी दोषियों के खिलाफ संबंधित थानों में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
गैस एजेंसी किया गया निलंबित
जांच के दौरान नियमों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद, संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
बिना लाइसेंस रिफिलिंग करना अवैध
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और बिना लाइसेंस के रिफिलिंग करना न केवल अवैध है, बल्कि यह सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। प्रशासन ने आगे भी इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ कड़ी निगरानी और निरंतर कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-keeps-nuclear-issue-off-agenda-in-pakistan-visit/179130