प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हनीट्रैप की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार

समधन से दुष्कर्म कर 'हनीट्रैप' के लिए बना रहा था दबाव, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसपर अपनी रिश्तेदार (समधन) का यौन शोषण करने का आरोप है।

समधन से दुष्कर्म कर हनीट्रैप के लिए बना रहा था दबाव आरोपी गिरफ्तार

Bhopal Man Arrested for Assault, Honeytrap Plot |

भोपाल। राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसपर अपनी रिश्तेदार (समधन) का यौन शोषण करने का आरोप है। आरोपी पर 'हनीट्रैप' के जरिए बड़े व्यापारियों को फंसाने के लिए भी मजबूर कर रहा था। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले आठ महीने से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी का इरादा केवल शारीरिक शोषण तक सीमित नहीं था। आरोपी महिला का उपयोग पैसे कमाने के एक हथियार के रूप में करना चाहता था।

फिर रची हनीट्रैप की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी एक सिक्योरिटी एजेंसी संचालक को अपने जाल में फंसाने की योजना बना रहा था। वह महिला पर दबाव डाल रहा था कि वह उस संचालक को प्रेम जाल (हनीट्रैप) में फंसाए, ताकि बाद में उसे ब्लैकमेल करके मोटी रकम वसूली जा सके। जब महिला ने इस घिनौनी साजिश का हिस्सा बनने से मना किया, तो आरोपी ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला की शिकायत पर मिसरोद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-signals-end-of-iran-operation-lists-key-objectives/150630

ईरान अभियान समेटने के संकेत, ट्रंप ने गिनाए अमेरिका के सैन्य लक्ष्य

Related to this topic: