भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुलिस महकमे से एक दुखद और रहस्यमयी खबर सामने आई है...
भोपाल में पदस्थ पुलिस हवलदार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस
|
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुलिस महकमे से एक दुखद और रहस्यमयी खबर सामने आई है। भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ एक पुलिस हवलदार की भिंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वर्तमान में छुट्टी लेकर अपने घर भिंड आया हुआ था। शनिवार देर रात वह अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने किसी दोस्त से मिलने जा रहा है।
सिटी कोतवाली में क्षेत्र में बेसुध पाया गया
कुछ देर बाद वह शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गीता भवन गली में संदिग्ध परिस्थितियों में बेसुध (अचेत) अवस्था में पाया गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि वे दोस्त से मिलने निकले थे तो फिर गीता भवन गली में कैसे और किस परिस्थिति में बेसुध मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।
घटनाक्रम की कड़ी को जोड़ने की कोशिश
अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस अब उनके दोस्तों और अन्य परिचितों से पूछताछ कर रही है ताकि घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा सके।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831