राजधानी भोपाल की अंजनी मिश्रा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में शानदार सफलता हासिल की है।
भोपाल। राजधानी भोपाल की अंजनी मिश्रा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में शानदार सफलता हासिल की है। अंजनी ने पहले ही प्रयास में 274वीं रैंक प्राप्त कर मिसाल कायम की है।
सफलता की डगर
अंजनी ने अपनी मेहनत के दम पर पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया। वे पहले मुंबई की एक नामी कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के रूप में कार्यरत थीं, लेकिन प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए उन्होंने करीब 1.5 साल बाद नौकरी छोड़ दी।अंजनी के पिता लोकायुक्त में ACP (Assistant Commissioner of Police) के पद पर तैनात हैं। अपने पिता को खाकी वर्दी में सेवा करते देख उन्हें भी देश सेवा की प्रेरणा मिली।
ऐसे मिली बड़ी जीत
अंजनी बताती हैं कि इस परीक्षा के लिए उन्होंने खुद को पूरी तरह पढ़ाई के प्रति समर्पित कर दिया था। उनकी सफलता के पीछे कुछ खास मंत्र कड़ी मेहनत में रोजाना करीब 10 से 16 घंटे तक पढ़ाई करती थीं। सोशल मीडिया से दूरी रखती थी। परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद कर दिए थे ताकि ध्यान न भटके। अनुशासन पर पूरा ध्यान देती थी। किसी भी पारिवारिक समारोह या शादी में जाने के बावजूद वे अपनी किताबें साथ रखती थीं ताकि समय का सदुपयोग हो सके।
माता-पिता और बड़े भाई को दिया सफलता का श्रेय
अंजनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन को देती हैं। अंजली मिश्रा कहती हैं, "मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। मैंने ठान लिया था कि मुझे पहले ही प्रयास में इसे पार करना है।"
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bee-swarm-attacks-people-during-iftar-gathering/147749
छतरपुर में रोज़ा इफ्तार के दौरान मधुमक्खियों का हमला, कई लोग घायल