प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

UP News : नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम

UP News : प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत, नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम

UP News : उत्तर प्रदेश में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने पावर कार्पोरेशन का बिजली की दर बढ़ाने का प्रस्ताव को..

up news  प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम

UP News : प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत, नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम (प्रतीकात्मक) फोटो |

UP News : उत्तर प्रदेश में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने पावर कॉर्पोरेशन का बिजली की दर बढ़ाने का प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ये लगातार छठा साल है, जब यूपी में बिजली की दरें नहीं बढ़ी हैं। नियामक आयोग के इस फैसले से प्रदेश के करोड़ों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। यूपी में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के बाद अब अपरिवर्तित टैरिफ का मिला दूसरा तोहफ़ा उपभोक्ताओं को मिला है। 

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए सभी उपभोक्ता श्रेणियों में बिजली की दरों को लगातार छठवें वर्ष भी अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि यूपीपीसीएल/डिस्कॉम के पास एक मार्च 2025 तक 18592.38 करोड़ रुपये का अनुमानित जमा रेगुलेटरी सरप्लस है।

इसी के चलते दरें बढ़ाने का कोई कारण नहीं मिला। पावर कॉर्पोरेशन ने घाटे में चल की दलील देते हुए रेट बढ़ाने की मांग की थी। राज्य में घाटे कुछ भरपाई अब कॉर्पोरेशन अभी बिजली चोरी और बकाया वसूली पर जोर देगा। आयोग ने कॉर्पोरेशन को वितरण हानियां (लाइन लास) 2024-25 के 13.78 फीसदी से घटाकर वर्ष 2029-30 में 10.74 फीसदी करने का निर्देश दिया है। ऐसे में ग्रामीण इलाके में जहां अभी तक बिना मीटर व कनेक्शन के बिजली आपूर्ति हो रही है, वहां सख्ती तय है। 

यूपी के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा का बयान

यूपी के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने इस महत्वपूर्ण निर्णय पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश का वह प्रमुख राज्य है जहां जनता के हित में पिछले छह वर्षों से बिजली की दरों में एक भी पैसा नहीं बढ़ाया गया है। यह निर्णय ग़रीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यमवर्ग सभी के लिए सीधी राहत का कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि नए वर्ष से पहले ही उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना के माध्यम से बड़ी राहत दी गई थी और अब अपरिवर्तित बिजली दरों के रूप में दूसरा बड़ा तोहफ़ा प्रदान किया गया है। इससे घरेलू बजट में मजबूती आएगी और औद्योगिक उपभोक्ताओं को भी स्थिरता का लाभ मिलेगा।

शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की जनता के सहयोग और विश्वास का परिणाम है। ऊर्जा मंत्री ने सभी उपभोक्ताओं से ऊर्जा संरक्षण को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार विद्युत व्यवस्था को और अधिक मज़बूत, पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bihar-election-voting-for-the-second-phase-begins-long-queues-percent-voter/97266

Related to this topic: