प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एंबुलेंस के गुप्त तहखाने से 2,160 बोतल शराब बरामद

बिहार में एंबुलेंस के गुप्त तहखाने से 2,160 बोतल शराब बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

भोजपुर में एंबुलेंस के गुप्त तहखाने से 2,160 बोतल हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद हुई। मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

बिहार में एंबुलेंस के गुप्त तहखाने से 2160 बोतल शराब बरामद 3 तस्कर गिरफ्तार

Bihar: 2,160 Liquor Bottles Hidden in Ambulance, 3 Smugglers Held |

आरा (बिहार)। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग भोजपुर की टीम ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बक्सर-पटना फोरलेन स्थित रतनपुर यात्री शेड के पास (थाना-आरा मुफ्फसिल) से एक एंबुलेंस को जब्त कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। 

गुप्त सूचना पर गठित की गई विशेष टीम

जिला पदाधिकारी भोजपुर मनेश कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत सहायक आयुक्त मद्यनिषेध को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, हरियाणा से एक एंबुलेंस के जरिए भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप पटना ले जाई जा रही थी। इसके बाद निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

फोरलेन पर वाहन जांच के दौरान पकड़ी गई एंबुलेंस

विशेष टीम में अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा तथा गृहरक्षक और सैप बल के जवान शामिल थे। टीम ने बक्सर-पटना फोरलेन पर गहन वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान मारुति सुजुकी ईको एंबुलेंस (निबंधन संख्या UP-23T-7851) को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

गुप्त तहखाने से मिली 2,160 बोतल शराब

जांच के दौरान एंबुलेंस के अंदर बनाए गए एक गुप्त तहखाने का पता चला। उसमें से हरियाणा निर्मित विदेशी शराब की कुल 2,160 बोतलें बरामद की गईं। बरामद शराब की कुल मात्रा 388.800 लीटर बताई गई है। जब्त की गई शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹5 लाख बताया जा रहा है।

ब्लू स्टोक और ओल्ड हैबिट व्हिस्की बरामद

बरामद शराब में 'ब्लू स्टोक व्हिस्की' की 1,632 बोतलें शामिल हैं, जिनकी कुल मात्रा 293.760 लीटर है। इसके अलावा 'ओल्ड हैबिट व्हिस्की' की 528 बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कुल मात्रा 95.040 लीटर बताई गई है। कार्रवाई के दौरान एंबुलेंस को भी जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:   भोजपुर में मंचूरियन खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार, 6 वर्षीय बच्ची की मौत

Related to this topic: