प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

अक्टूबर में हो सकता है बिहार चुनाव का ऐलान

Bihar Chunav 2025 Date : अक्टूबर में हो सकता है बिहार चुनाव का ऐलान, जानें क्या है अपडेट

Bihar Assembly Elections 2025 Date : बिहार विधानसभा चुनाव का अक्टूबर में ऐलान हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक, अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में चुनाव के ऐलान की संभावना जताई जा रही है.

चुनाव आयोग

Bihar Assembly Elections 2025 Date : बिहार विधानसभा चुनाव का अक्टूबर में ऐलान हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक, अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में चुनाव के ऐलान की संभावना जताई जा रही है. बिहार चुनाव की वोटिंग 2 या 3 चरणों में हो सकती है.15 से 20 नवंबर के बीच मतगणना हो सकती है.बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर यह खबर है कि 22 नवंबर से पहले ही चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. मतदाता सूची के प्रकाशन की बात करें तो इस महीने के आखिरी में सूची का प्रकाशन हो सकता है.

बताते चलें कि सभी पार्टियों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं. दुर्गा पूजा और दशहरा के बाद चुनाव का ऐलान होगा. ऐसे में छठ पूजा के बाद मतदान की तारीखें रखी जा सकती है. आपको बता दें कि बिहार चुनाव का अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. ऐसे में राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं. एनडीए की तरफ से सम्मेलन के जरिए लोगों को वहीं राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं. आपको बता दें कि बिहार में एसआईआर हुआ है. चिसके चलते मतदाता कम हुए हैं.

बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी

पहले चुनाव की बात करें तो बिहार चुनाव में आठ करोड़ के आस - पास मतदाता थे.एसआईआर के चलते कई नाम काटे गए हैं. हालांकि चुनाव आयोग का कहना है कि डुप्लीकेट नामों को हटाया है. उन नामों को काटा गया है. जिनकी मृत्यु हुई है. बता दें कि राज्य में हर बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता होने चाहिए. ऐसे नियम हैं, पहली बार इसका पालन हो रहा है. बूथों की संख्या की बात करें तो 77 हजार से बढ़कर 90 हजार हो जाएगी.

करीब 13 हजार नए बूथों हो जाएंगे. आयोग की टीम इस महीने राज्य का दौरा करेगी और चुनाव की तैयारियों का जायजा लेगी. आपको बता दें कि आयोग ने बिहार में मतदाता सूची का पुनरीक्षण गहन अध्ययन किया गया है. आयोग राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक भी करेगा.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/prashant-kishor-may-contest-from-raghopur-or-kargahar-gave-hints-said-if-nit/45692

Related to this topic: