प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी, किए कई बड़े वादे..

Bihar Election 2025 : महागठबंधन का घोषणा पत्र हुआ जारी, किए कई बड़े वादे

Bihar News : महागठबंधन की तरफ से घोषणा पत्र जारी किया गया है. तेजस्वी यादव ने बिहार का 'तेजस्वी प्रण शीर्षक' नाम से घोषणापत्र जारी किया..

bihar election 2025  महागठबंधन का  घोषणा पत्र हुआ जारी किए कई बड़े वादे

Bihar Election 2025 : महागठबंधन का घोषणा पत्र हुआ जारी, किए कई बड़े वादे |

Bihar News : महागठबंधन की तरफ से घोषणा पत्र जारी किया गया है. तेजस्वी यादव ने बिहार का तेजस्वी प्रण शीर्षक नाम से घोषणापत्र जारी किया. इस दौरान महागठबंधन के सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहे. इसमें  कांग्रेस से मदन मोहन झा, वीआईपी से मुकेश सहनी, आईआईपी से आईपी गुप्ता, माले से दीपांकर भट्टाचार्य और सीपीआई से रामनरेश पांडे शामिल हैं

 

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने, भ्रष्ट अधिकारियों ने नीतीश कुमार को पुतला बनाकर रखा है. भाजपा के लोग उनके चेहरे का इस्तेमाल कर रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही पुष्टि कर दी कि अब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनने नहीं जा रहे. INDIA गठबंधन ने मुझे मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है, लेकिन आज तक NDA की ऐसी कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस या घोषणा नहीं हुई है कि NDA की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा.

height=738

height=773

'बिहार की जनता बेताब है, बेकरार है, सत्ता परिवर्तन को'

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें बिहार बनाने का काम करना है, उनको केवल बिहार कब्जाने का काम करना है. इनकी छल कपट की जो नीति है, उसे इस बार बिहार की जनता नहीं चलने देगी. हम अधिकारियों से विनम्र आग्रह करते हैं कि ईमानदारी से काम करिएगा, छल कपट चलने वाला नहीं है. बिहार की जनता बेताब है, बेकरार है, सत्ता परिवर्तन को लेकर मौका 6 तारीख और 11 तारीख को बिहार की जनता को मिलेगा. इस बार बिहार की जनता मौका नहीं चूकेगी, बिहार की जनता इस बार नौकरी, रोजगार वाली सरकार चाहती है, पढ़ाई, दवाई वाली सरकार चाहती है.

उन्होंने कहा कि एक-एक घोषणा दिल से लिया हुआ प्रण है. हमें प्रण को प्राण खोकर भी पूरा करने पड़े तो हम अपने प्रण को पूरा करेंगे, जब भी कोई बिहारी ठान लेता है तो उसको पूरा करता है, हम सब लोग नौजवान हैं, बिहार को अव्वल राज्यों में हम देखना चाहते हैं, विकसित बिहार देखना चाहते हैं. कुछ बाहरी शक्तियां बिहार को उपनिवेश बनाना चाहती हैं, जो हम हरगिज नहीं होने देंगे. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/maritime-security-can-no-longer-be-viewed-through-the-narrow-lens/95685

Related to this topic: