Bihar Election Phase 2 Voting : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए वोटिंग हो रही है. दूसरे फेज में 3 करोड़ 70 लाख मतदाता हैं..
Bihar Election : दूसरे फेज के लिए वोटिंग.. लंबी - लंबी कतारें, 1 बजे तक 20 जिलों में 44 प्रतिशत मतदान दर्ज |
Bihar Election Phase 2 Voting : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए वोटिंग हो रही है. दूसरे फेज में 3 करोड़ 70 लाख मतदाता हैं. इसमें 1.75 करोड़ महिलाएं शामिल हैं. 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं. 45,399 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ रहे हैं. इसी में ही ग्रामीण इलाकों की बात करें तो 40,073 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है.
दूसरे फेज के लिए नेपाल सीमा से सटे जिलों में वोटिंग हो रही है. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल है. नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों के भाग्य का फैसला होगा.
'हर कोई विकास के नाम पर, विकसित बिहार बनाने के नाम पर वोट..', अश्विनी कुमार चौबे का बयान
अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, मैं बिहार के सभी लोगों से अपील करना चाहता हूं कि यह लोकतंत्र का एक महान पर्व है. इस महान पर्व को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाएं. सुबह से ही लोग कतारों में खड़े होकर मतदान कर रहे हैं. मुझे लगता है कि मतदान एनडीए के पक्ष में हो रहा हैं. हर कोई विकास के नाम पर, विकसित बिहार बनाने के नाम पर, एनडीए सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वोट दे रहा है. हमें 180 से अधिक सीटें मिल रही हैं, जो बढ़कर 200 तक जाएंगी.
'मतदाताओं की बॉडी लैंग्वेज भी बदल गई है'
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, INDIA गठबंधन की बॉडी लैंग्वेज बदल गई है. मतदाताओं की बॉडी लैंग्वेज भी बदल गई है. यह दर्शाता है कि अब उस सरकार को अलविदा कहने का समय आ गया है, जिसने 20 वर्षों तक शासन किया. जनता ने मन बना लिया है कि अब यहां एक नई सरकार की जरूरत है और यहां INDIA गठबंधन की नई सरकार बनेगी. हमारे इलाके में एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी घूम रही है. हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह गाड़ी किसकी है?
उन्होंने कहा कि प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई है. कई ऐसी संदिग्ध गाड़ियाँ अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में घूम रही हैं. हमने अपने कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को सतर्क कर दिया है. ऐसी घटनाएं राष्ट्रीय सुरक्षा में चूक हैं. यह सुरक्षा की विफलता है. देश को एकजुट रहना चाहिए. किसी के प्रभाव में न आएं. अगर देश सुरक्षित रहेगा तो हम सब सुरक्षित रहेंगे.
पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल...वोटिंग
पहले चरण के लिए 18 जिलों के 121 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण के लिए 20 जिलों के 122 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-has-responded-to-the-delhi-blast-he-said-the-perpetrators-of-the-bla/97260