नेपाल में बाढ़ के खतरे को देखते हुए बिहार में अलर्ट जारी किया गया है। कैबिनेट मंत्री नंदकिशोर राम ने वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज और आसपास के बांधों व तटबंधों का निरीक्षण कर तैयारियों की जानकारी ली।
बेतिया: नेपाल से जारी बाढ़ के खतरे को देखते हुए बिहार में फिर अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदकिशोर राम ने बगहा के मंगलपुर होते हुए वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज का निरीक्षण किया। मंत्री ने मौके पर स्थिति का जायजा लेते हुए फिलहाल हालात पूरी तरह नियंत्रण में होने का दावा किया।
मंत्री ने गंडक बराज और तटबंधों का जायजा लिया
मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि उनके आग्रह पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वाल्मीकिनगर पहुंचे थे और उन्होंने भी गंडक बराज की स्थिति का जायजा लिया था। मंत्री ने गंडक बराज के अलावा कई बांधों और तटबंधों का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से बराज और तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों की पूरी जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार आपदा की किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
नेपाल त्रासदी पर जताया शोक
इसके साथ ही कहा प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है और गंडक नदी के जलस्तर समेत तमाम परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि भगवान महादेव की कृपा बनी रहेगी और किसी भी तरह की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जाएगा। वहीं, नेपाल में आई त्रासदी पर मंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और मृतकों के परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल एवं हिम्मत देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
ये भी पढ़ें- रायबरेली में 10 तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश