प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बिहार में फिर से चालू होंगी सभी चीनी मिलें

बिहार में फिर से चालू होंगी सभी चीनी मिलें, सम्राट चौधरी का ₹1 में ज़मीन देने का वादा

बिहार के युवाओं को अब रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े, इसके लिए सरकार ने अपनी कमर कस ली है।

बिहार में फिर से चालू होंगी सभी चीनी मिलें सम्राट चौधरी का ₹1 में ज़मीन देने का वादा

Bihar to Revive Closed Sugar Mills, Samrat Choudhary Promises Land at ₹1 |

पटना। बिहार के युवाओं को अब रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े, इसके लिए सरकार ने अपनी कमर कस ली है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ा भरोसा दिलाते हुए कहा है कि राज्य में सालों से बंद पड़ी चीनी मिलों के पहिये अब फिर से घूमेंगे। सरकार का पूरा जोर बिहार को एक औद्योगिक हब बनाने पर है, ताकि यहाँ के लोगों को अपने ही घर में सम्मानजनक काम मिल सके।

सिर्फ 15 दिनों के भीतर मंजूर होगा लोन

सम्राट चौधरी ने राज्य की नई औद्योगिक नीति को देश में सबसे शानदार बताते हुए दावा किया कि अब बिहार में उद्योग लगाना बेहद आसान हो गया है। यहाँ सरकार न केवल महज एक रुपये में जमीन दे रही है, बल्कि सिर्फ 15 दिनों के भीतर लोन भी मंजूर किया जा रहा है। अब बिहार की धरती पर भारी उद्योगों के साथ-साथ सेमीकंडक्टर जैसे आधुनिक कारखाने भी अपनी जगह बना रहे हैं।

गांवों में 24 घंटे हो रही बिजली आपूर्ति

उपमुख्यमंत्री सारण जिले में समृद्धि यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में घर-घर बिजली पहुंचाने का सपना साकार हुआ है। एक समय था जब बिहार के शहरों में भी मुश्किल से पांच घंटे बिजली मिलती थी, लेकिन आज गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। वर्तमान में एक करोड़ 90 लाख परिवारों को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है, जिससे लगभग एक करोड़ 70 लाख परिवारों का बिजली बिल शून्य हो गया है।

छपरा में जल्द होगा एयरपोर्ट का निर्माण

उन्होंने कहा कि बिहार में सड़कों का व्यापक जाल बिछा है। गांव-गांव ही नहीं, बल्कि गली-गली तक सड़कों का निर्माण कराया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही छपरा में एयरपोर्ट का भी निर्माण कराया जाएगा, जिससे सारण और आसपास के जिलों की संपर्क सुविधा बेहतर होगी और व्यापार व पर्यटन को नई गति मिलेगी।

अगले पांच वर्षों में एक करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार का लक्ष्य

सम्राट चौधरी ने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए युवा कौशल विभाग का गठन किया गया है और बिहार के युवाओं को कौशलयुक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में राज्य में 50 लाख सरकारी नौकरी और रोजगार दिए गए हैं। अगले पांच वर्षों में एक करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/icc-bcb-bangladesh-cricket-board-india-vs-bangladesh-cricket-news-security/105840

BCB को आईसीसी का बड़ा झटका: भारत में ही खेलने होंगे मैच, सुरक्षा चिंताओं को किया खारिज

Related to this topic: