Andhra Pradesh Bus Accident : आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में भीषण बस हादसा हो गया. इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है. पीएम मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है.
Bihar Election 2025 : पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि लोग कह रहे एक बार फिर सुशासन सरकार, जंगलराजवालों को दूर रखेगा बिहार. छठ पर्व में इतने लोगों का आना बड़ी बात है. उन्होंने समस्तीपुर में जनसभा को संबोधित किया. इसके पहले पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को पुष्पांजलि अर्पित की.
पीएम मोदी ने कहा कि इस समय आप जीएसटी बचत उत्सव का भी खूब आनंद ले रहे हैं और कल से छठी मईया का महापर्व भी शुरू होने जा रहा है. ऐसे व्यस्त समय में भी आप इतनी विशाल संख्या में यहां आए हैं, समस्तीपुर का जो ये माहौल है, मिथिला का जो मूड है. उसने पक्का कर दिया है. नई रफ्तार से बिहार चलेगा, जब फिर आएगी एनडीए सरकार. लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है और पूरा बिहार कह रहा है. फिर एक बार एनडीए सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार, जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार. आगे उन्होंने कहा कि लोग कह रहे एक बार फिर सुशासन सरकार, जंगलराजवालों को दूर बिहार रखेगा. छठ पर्व में इतने लोगों का आना बड़ी बात है.
'कर्पूरी ग्राम गया था, जननायक का स्मरण किया'
उन्होंने कहा कि कर्पूरी ग्राम गया था, जननायक का स्मरण किया. उनका आशीर्वाद है कि आज मेरे जैसा पिछड़ा इस मंच पर है. गरीबों को जोड़ने में उनकी भूमिका रही है. वे अनमोल रत्न थे. हमें भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य मिला. हमारी सरकार जननायक को प्रेरणा पुंज मानती है. मुफ्त इलाज, नल का जल, हर प्रकार की सुविधा एनडीए सरकार दे रही है. सामाजिक न्याय के दिखाए रास्ते को एनडीए ने सुशासन का आधार बनाया है.
पीएम मोदी ने कहा कि हमने सबके हितों को प्राथमिकता दी है. एनडीए ने ही अनुसूचित जाति-जनजाति के आरक्षण को आगे बढ़ाया है. डॉक्टर की पढ़ाई के लिए गरीबों को पिछड़ों को आरक्षण नहीं था, एनडीए सरकार ने ये प्रावधान किया. हमारी सरकार ने ओबीसी को प्राथमिकता दी. कर्पूरी बाबू मातृभाषा में पढ़ाई के बहुत बड़े हिमायती थे. स्थानीय भाषा में पढ़ाई पर बल दिया.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/sahara-group-application-high-court-rejected/95106