प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बिहार में बिहारियों का कोई भविष्य नहीं...

'बिहार में बिहारियों का कोई भविष्य नहीं...' बिहार के मुजफ्फरनगर में बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि बिहार में बिहारियों का कोई भविष्य नहीं है. 20 साल से नीतीश सरकार चल रही है, नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल बीजेपी के हाथ ..

बिहार में बिहारियों का कोई भविष्य नहीं बिहार के मुजफ्फरनगर में बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी, कांग्रेस नेता |

Bihar Election 2025 : राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि बिहार में बिहारियों का कोई भविष्य नहीं है. 20 साल से नीतीश सरकार चल रही है, नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल बीजेपी के हाथ में है. उन्होंने मुजफ्फरनगर जनसभा को संबोधित किया. 

उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी जाता हूं. बिहार का युवा मुझे मिलते हैं. आपने दिल्ली, गुजरात और मुंबई को बनाया. देश को छोड़िए, दुनिया के कई दूसरे देशों में आपने विकास में भूमिका निभाई. बिहार में आपको काम नहीं मिल रहा. अपने को अतिपिछड़ा कहते हैं, इन्होंने समाज के कमजोर वर्ग के लिए आखिर 20 साल में क्या किया? वोट चोरी के खिलाफ मैंने बिहार की यात्रा की.आप किसी से कम नहीं नजर आए, ये प्रदेश सबसे आगे जा सकता है.

'भाजपा सामाजिक न्याय के खिलाफ है'

राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश के चेहरे का इस्तेमाल किया जा रहा है. रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है. आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि वहां अति पिछड़ों की आवाज सुनी जाती है. तीन-चार लोग इसे नियंत्रित करते हैं. भाजपा इसे नियंत्रित करती है. उनके हाथ में रिमोट कंट्रोलर है और उनका सामाजिक न्याय से कोई लेना-देना नहीं है. मैंने लोकसभा में प्रधानमंत्री के सामने कहा कि आपको जातिगत जनगणना करवानी चाहिए. उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा. भाजपा सामाजिक न्याय के खिलाफ है. वे इसे नहीं चाहते.

'यह मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए' 

राहुल गांधी ने कहा कि मुझे बताइए, आपके फोन के पीछे क्या लिखा है. मेड इन चाइना. नरेंद्र मोदी जी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करके सभी छोटे व्यवसायों को नष्ट कर दिया है, जहां भी देखो, मेड इन चाइना है. हम कहते हैं कि यह मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए. मोबाइल, शर्ट, पैंट, ये सब बिहार में बनने चाहिए और बिहार के युवाओं को उन कारखानों में रोजगार मिलना चाहिए. हमें ऐसा बिहार चाहिए.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/a-massive-fire-broke-out-in-the-garib-rath-train-going-from/94531

Related to this topic: