मुनाएक्सप्रेस वे पर पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक डिवाइडर से टकरा गयी हादसे के दौरान लकी जिंदल (26) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी.
मथुरा (उत्तर प्रदेश): थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट के समीप गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृंदावन से परिक्रमा लगाकर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक डिवाइडर से टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकेंद्र उर्फ़ लकी पुत्र मोहन स्वरूप निवासी मांट रोड राया एबं श्याम सुंदर पुत्र प्रभात अग्रवाल निवासी रेतिया राया दोनों युवा गहरे मित्र है. बुधवार की रात्रि दोनों साथी देर रात्रि को अपनी वाइक यूपी 85 ए यू 7513 से बृन्दावन परिक्रमा देने गये थे. तड़के करीब साढ़े तीन बजे परिक्रमा देने के बाद वापिस राया लौट रहे थे. तभी यमुनाएक्सप्रेस वे पर पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक डिवाइडर से टकरा गयी हादसे के दौरान लकी जिंदल (26) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. वही उसका साथी श्यामसुंदर पुत्र प्रभात अग्रवाल रेतिया बाजार गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.वही युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर हैं. युवक की मौत की खबर से उसके मित्रो में शोक व्याप्त हैं।