प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गैरेज के बाहर खड़ी बाइक में लगी भीषण आग

सिरोही में गैरेज के बाहर खड़ी बाइक में लगी भीषण आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

सिरोही के आबूरोड में गैरेज के बाहर खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। दमकल ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सिरोही में गैरेज के बाहर खड़ी बाइक में लगी भीषण आग दमकल ने समय रहते पाया काबू

Bike Catches Fire Outside Garage in Sirohi, Fire Brigade Controls Blaze |

सिरोही (राजस्थान)। आबूरोड शहर के रीको थाना क्षेत्र में सांतपुर विद्यालय के सामने सड़क किनारे स्थित एक गैरेज की दुकान पर खड़ी बाइक में रविवार दोपहर मे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और बाइक धूं-धूं कर जलने लगी। आग की तेज लपटें और उठता धुआं देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई तथा मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

देखते ही देखते भड़की आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक में अचानक धुआं उठना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद नगर पालिका की दमकल और पुलिस को सूचना दी गई।

दमकल ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम और रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आग आसपास खड़े अन्य वाहनों और गैरेज तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

आग के कारणों की जांच

घटना के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। आग बुझाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की संभावना जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे। रीको थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

यह भी पढ़े:    महासमुंद में 22.66 लाख रुपये गबन मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने तकनीकी जांच से दबोचा

Related to this topic: