प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बैतूल में खाई में गिरी बाइक, किसान की मौत

खाई में गिरी बाइक, घंटों बाद मिली मदद; बैतूल में 61 वर्षीय किसान की मौत

बैतूल जिले में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में 61 वर्षीय किसान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। हादसा सावंगी से हिडली जाने वाले रास्ते पर हुआ।

खाई में गिरी बाइक घंटों बाद मिली मदद बैतूल में 61 वर्षीय किसान की मौत

Bike Falls Into Gorge, Farmer Dies in Betul |

बैतूल {मध्य प्रदेश }: बैतूल जिले में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में 61 वर्षीय किसान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। हादसा सावंगी से हिडली जाने वाले रास्ते पर हुआ। दंपती की बाइक अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी। रास्ता सुनसान होने के कारण दोनों को कई घंटे तक मदद नहीं मिल सकी।

ढलान पर अनियंत्रित हुई बाइक

प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीराम गुवाड़े अपनी पत्नी कुसुम के साथ बाइक से सिदूरी लेकर पारेगांव जा रहे थे। रास्ते में ढलान पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और दोनों खाई में जा गिरे। हादसे में दोनों बेहोश हो गए। करीब तीन से चार घंटे बाद होश आने पर काशीराम ने वहां से गुजर रहे एक राहगीर को इशारे से रोका। राहगीर के मोबाइल से उन्होंने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजनों को घटना की सूचना दोपहर करीब ढाई बजे मिली।

अस्पताल ले जाते समय किसान की मौत

इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। काशीराम को करीब साढ़े तीन बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर थी। अस्पताल ले जाते समय बड़ोरा के पास उनकी मौत हो गई।

पत्नी को इलाज के बाद मिली छुट्टी

शुक्रवार को जिला अस्पताल में काशीराम का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव सावंगी ले जाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। घायल कुसुम का इलाज किया गया और बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजनों के अनुसार, काशीराम और कुसुम की कोई संतान नहीं है। हादसा जिस रास्ते पर हुआ, वहां आवाजाही कम रहती है। इसी वजह से हादसे के बाद दोनों को काफी देर तक मदद नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं बाजार जैसी काजू कतली, आसान है रेसिपी

Related to this topic: