प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पीएम के जन्मदिन पर निकाली गई बाइक रैली

भाजपा 'सेवा संकल्प अभियान' के रूप में मना रही पीएम मोदी का जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से उनके जन्मस्थान वडनगर (गुजरात) के लिए 'सेवा संकल्प बाइक रैली' को रवाना किया गया।

भाजपा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रही पीएम मोदी का जन्मदिन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकाली गई बाइक रैली |

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी से जन्मस्थान वडनगर के लिए सेवा संकल्प बाइक रैली रवाना हुई। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से निकली रैली को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी समेत अन्य नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

BJP "सेवा संकल्प अभियान" के रूप में मना रही पीएम मोदी का जन्मदिन

भाजपा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रही है। रैली में 250 बाइक पर 500 लोग सवार हैं। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पड़ाव होगा, जहां रक्तदान, स्वच्छता और अन्य सामाजिक सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह यात्रा काशी और वडनगर को सेवा और आस्था के माध्यम से जोड़ने का संदेश देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वडनगर से भी काशी के लिए एक यात्रा रवाना हुई है। 

पीएम मोदी ने देश की सेवा के लिए समर्पित किया अपना निजी जीवन

वाराणसी से 10 नदियों का जल वडनगर स्थित हरकेश्वर महादेव मंदिर में अर्पित किया जाएगा, जबकि गुजरात की पवित्र नदियों से एकत्र जल को काशी विश्वनाथ धाम में समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दोनों स्थानों की आस्था को जोड़ने वाला आयोजन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में अपना जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में करोड़ों लोगों को आवास मिलने और बड़ी संख्या में शौचालयों के निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे गरीबों और महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। 

काशी-वडनगर को जोड़ती बाइक रैली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह केवल बाइक रैली नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि वडनगर और कर्मभूमि काशी को जोड़ने वाली यात्रा है। इसके माध्यम से काशी की दिव्यता गुजरात और गुजरात की आस्था काशी पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि करीब 2000 वर्ष पहले बौद्ध भिक्षुओं ने वाराणसी से वडनगर की यात्रा की थी। उस समय इसका उद्देश्य धर्म और ज्ञान का प्रसार था, जबकि आज शुरू हुई यात्रा का उद्देश्य सेवा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के दौरान भारत को वैश्विक स्तर पर ऐसी स्थिति में पहुंचाया है, जहां दुनिया भारत की बात को गंभीरता से सुनती है। 

ये भी पढ़ें- बिजनौर के गंगा बैराज घाट पर दिखा भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव 'डॉल्फिन'
 

Related to this topic: