प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नीलगाय से टकराई बाइक, सवार की मौत

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत

अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर केडी ईंट भट्ठे के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल इलाज के दौरान मौत

Bike Rider Dies After Collision With Nilgai |

अमेठी {उत्तर प्रदेश}: अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर केडी ईंट भट्ठे के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

अचानक सड़क पर आ गई नीलगाय

जानकारी के अनुसार रामगढ़ निवासी अर्पित (25) पुत्र रामेश्वर रविवार को बाइक संख्या UP 44 V 2472 से अमेठी की ओर से संग्रामपुर होते हुए अपने गांव रामगढ़ जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर केडी ईंट भट्ठे के पास पहुंचा था। इसी दौरान अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। अर्पित कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसकी बाइक नीलगाय से टकरा गई।

टक्कर के बाद सड़क पर गिरा युवक

टक्कर इतनी तेज थी कि अर्पित बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सड़क से उठाकर संभाला। लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने पर स्थानीय लोगों ने निजी कार की मदद से घायल अर्पित को अमेठी सीएचसी पहुंचाया।

हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर

सीएचसी में चिकित्सकों ने अर्पित का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हालांकि उपचार के दौरान अर्पित ने दम तोड़ दिया।

मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें: AI मॉडल अधिक स्वायत्त हो रहे, केवल तेजी से आगे बढ़ना लक्ष्य नहीं: AI विशेषज्ञ

Related to this topic: