प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मप्र की सबसे लंबी “मोहनिया टनल” में बाइक स्टंट..

मप्र की सबसे लंबी “मोहनिया टनल” में बाइक स्टंट, सामने आया वीडियो

MP News : रीवा। मध्यप्रदेश की सबसे लंबी सड़क सुरंग मोहिनिया टनल में युवक ने खतरनाक बाइक स्टंट किया। यह स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मप्र की सबसे लंबी “मोहनिया टनल” में बाइक स्टंट सामने आया वीडियो

मप्र की सबसे लंबी “मोहनिया टनल” में बाइक स्टंट, सामने आया वीडियो |

MP News : रीवा। मध्यप्रदेश की सबसे लंबी सड़क सुरंग मोहिनिया टनल में युवक ने खतरनाक बाइक स्टंट किया। यह स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए सीट पर खड़ा नजर आ रहा है और इसी हालत में वह करीब 2.28 किलोमीटर लंबी पूरी टनल पार करता दिखाई देता है। यह घटना रीवा–सीधी मार्ग पर स्थित मोहिनिया टनल की बताई जा रही है।

बिना किसी सुरक्षा उपकरण स्टेट

शुक्रवार को सामने आए इस वीडियो ने प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि युवक ने यह स्टंट चलती बाइक पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के किया, जिससे उसकी जान तो खतरे में थी ही, साथ ही अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती थी।

सीट पर खड़ा था, टनस में थी सीमित रोशनी

वायरल वीडियो में युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते अचानक सीट पर खड़ा हो जाता है। टनल के अंदर सीमित रोशनी और गूंजती आवाज के बीच किया गया यह स्टंट बेहद जोखिम भरा माना जा रहा है।

पुलिस जांच शुरू, मोटर व्हीकल कानून के तहत होगी कार्रवाई

एसपी ने कहा कि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन वीडियो की जांच की जा रही है। युवक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और पुष्टि होने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

अपील...सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के लिए स्टंट न करें

पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के लिए इस तरह के जानलेवा स्टंट न करें। सुरंग जैसे संवेदनशील स्थानों पर इस प्रकार की हरकतें बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।

हाईवे, फ्लाइओवर व सार्वजनिक स्थल पर हुए हैं स्टंट

गौरतलब है कि प्रदेश में इससे पहले भी हाईवे, फ्लाईओवर और सार्वजनिक मार्गों पर स्टंट के वीडियो सामने आये हैं, जिन पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/amit-shah-attacks-cm-mamata-banerjee/131329

Related to this topic: