प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की
  • जम्मू-कश्मीर में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, पुंछ और सांबा इलाके में हाई अलर्ट, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, राजौरी में 3.5 किलो IED बरामद
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पंजाब और राजस्थान दौरा, डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
  • I-PAC रेड के दौरान ED अफसरों के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आज कोलकाता में BJP का हल्लाबोल, सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में BJP के 50 से ज्यादा विधायक सेक्रेटेरिएट के पास सुबह 10 बजे से देंगे धरना
  • महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निकाय चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, करीब 16 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान

भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने...

भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखा पत्र

भाजपा नेता और विधनसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लिखे पत्र को अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी बताया है।

भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखा पत्र

फाइल फोटो |

कोलकाता। भाजपा नेता और विधनसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लिखे पत्र को अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी बताया है। उन्होंने मुख्यममंत्री ममता बनर्जी पर अपने पत्र में बेबुनियाद, भ्रामक और राजनीति से प्रेरित बातें लिखने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पत्र का विरोध करते हुए खुद भी मुख्य चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।

मुख्यमंत्री पर लगा बांग्लादेशी घुसपैठियों को वैध वोटर बनाए रखने का आरोप

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत में राज्य में चल रहे एसआईआर को उचित बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा शुरू से एसआईआर के विरोध का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर फर्जी और बांग्लादेशी घुसपैठियों को इस राज्य वैध वोटर बनाए रखने का आरोप लगाया और ऐसे वोटरों को वोटर लिस्ट से निकालना जरूरी बताया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पत्र लिखने के बाद मुख्य चुनाव आयोग को उनका पत्र लिखना “पत्र युद्ध नहीं है। वे विपक्षी दल के नेता है और इस नाते तथ्य का खुलासा करना उनका फर्ज है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पत्र को फिजूल और फाड़ देने लायक बताया।

टीएमसी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता कुणाल घोष, सासंद कल्याण बनर्जी समेत टीएमसी के दूसरे नेताओं की ओर से विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी के विरोध में आगे आने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार समेत दूसरे नेता भी शुभेंदु अधिकारी के बचाव में आगे आ गए।

भाजपा नेताओं पर टीएमसी को देख-देख कर काम करने का आरोप

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा नेता टीएमसी को देख-देख कर काम करते है। उदाहरण के तौर पर उनका तर्क था कि टीएमसी 21 जुलाई को शहीद दिवस का पालन करती है, तो इसी तारीख को भाजपा नेताओ को कोई न कोई कार्यक्रम रहता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा तो विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी मुख्य चुनाव आधिकारी को पत्र लिख दिया।

ममता बनर्जी को सताने लगा है सत्ता से चले जाने का डर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से चले जाने का डर सताने लगा है और वे किसी भी तरह एसआईआर को रुकवाना चाहती है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार का कहना है कि सभी फर्जी और बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव पूरी तरह से केंदीय पुलिस की तैनातगी में होना चाहिए ही, चुनाव के बाद भी हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए उसे रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/massive-gas-leak-occurs-near-irusumanda-village-in-konaseema-district/103717

कोणसीमा जिले के इरुसुमंद गांव के पास बड़े पैमाने पर हुआ गैस रिसाव

Related to this topic: