प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विधानसभा सीट कूचबिहार दक्षिण के भाजपा...

विधानसभा सीट कूचबिहार दक्षिण के भाजपा उम्मीदवार पर हमला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान टीएमसी और भाजपा के कार्यकर्ताओ के बीच जगह-जगह झड़प...

विधानसभा सीट कूचबिहार दक्षिण के भाजपा उम्मीदवार पर हमला

विधानसभा सीट कूचबिहार दक्षिण के भाजपा उम्मीदवार पर हमला |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान टीएमसी और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच जगह-जगह झड़प व संघर्ष की घटनाओं के सिलसिला चल रहा है, अब उम्मीदवारों का विरोध और उन पर हमले की घटना की शुरुआत हो गई है। उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले में विधानसभा सीट कूचबिहार दक्षिण के भाजपा उम्मीदवार पर सुटकाबाड़ी में उस समय हमला हुआ जब वे चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। 

कूचिबहार से मिली जानकारी के मुताबिक, कूचबिहार दक्षिण के भाजपा उमीदवार रथींद्रनाथ बोस के बाहन पर सुटकाबाड़ी में उस समय हमला हुआ जब वे चुनाव प्रचार के लिए वहां से गुजर रहे थे। हमले में उनके साथ एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गया है और उसे कूचबिहार के अस्तताल में भर्ती होना पड़ा।

भाजपा नेताओं को इस हमला के घटना के पीछे टीएमसी कार्यकर्ताओं के हाथ होने का आरोप है, जबकि टीएमसी नेताओं का कहना है कि इसके पीछे भाजपा की गुटबाजी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mata-tekri-donation-boxes-yield-cash-forex/153230

Related to this topic: