प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भाजपा ने सॉल्टलेक स्टेडियम की घटना को लेकर की...

भाजपा ने सॉल्टलेक स्टेडियम की घटना को लेकर की CM की आलोचना, दर्शकों की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

भजपा नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर में पार्टी की ओर से आयोजित सभा में सॉल्टलेक स्टेडियम की घटना को लेकर की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की।

भाजपा ने सॉल्टलेक स्टेडियम की घटना को लेकर की cm की आलोचना दर्शकों की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

BJP criticizes CM over Salt Lake Stadium incident, questions arrest of spectators |

कोलकाता। भजपा नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर में पार्टी की ओर से आयोजित सभा में सॉल्टलेक स्टेडियम की घटना को लेकर की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की। वहीं विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी दर्शकों की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े किए हैं।

कोलकाता समेत पूरे राज्य में है अराजकता का माहौल: दिलीप घोष

भजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि कोलकाता समेत पूरे राज्य में अराजकता का माहौल है। जब तक ममता बनर्जी की सरकार रहेगी तब तक राज्य में अराजक स्थिति बनी रहेगी। "खेला होबे, खेला होबे" का नारा देकर भाजपा को धमकाने वाली टीएमसी के साथ ही सॉल्टलेक स्टेडियम में खेल हो गया।

टीएमसी नेताओं द्वारा घेरे जाने के कारण मेसी को नहीं देख पाए दर्शक

भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि सॉल्टलेक स्टेडियम में राज्य के मंत्रियों और टीएमसी नेताओं और उनके परिवार के लोगों ने लियोनस मेसी को घेर रखा था जिसके चलते आम दर्शक मेसी की एक झलक नहीं देख पाए। उनका गुस्सा फुट पड़ा और तोड़-फोड़, आगजनी की घटना हो गई। वहां मौजूद पुलिस स्थिति को संभालने में नाकामंयाब रही। उस दिन स्टेडियम में जो कुछ हुआ, उसके लिए ममता बनर्जी की सरकार और उनकी पार्टी टीएमसी पूरी तरह से जिम्मेदार है।

टीएमसी नेताओं पर लगा पैसा कमाने के लिए सत्ता में बने रहने का आरोप

भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि टीएमसि असामाजिक और राष्ट्र विरोधी तत्वों का अखाड़ा बन गई है। टीएमसी के मंत्री-नेता उच्च स्तरीय कार्यक्रमों और आयोजनों का भी राजनीतिकरण करने लगे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि टीएमसी के मंत्रियों और नेताओं का एकमात्र मकसद सत्ता पर कब्जा कर रखना और पैसा कमाना रहा गया है। उनकी सत्तालोलुप मानसिकता और आचरण के कारण मेसी के कार्यक्रम दूषित होने से बच नहीं पाया। राज्य में जब तक ममता सरकार रहेंगी तब तक राज्य की मौजूदा स्थिति में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। राज्य में बदलाब की बहुत जरूरत है।

विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने खेल प्रेमियों की गिरफ्तारी पर उठाया सवाल

भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी नें सॉल्टलेक स्टेडियम में हुई घटना को लेकर पुलिस द्वारा की गई खेल प्रेमियों की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया है। उन्होंने सवाल किया कि दर्शकों को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है। जिन लोगो ने दर्शकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है, उनके खिलाफ क्यों नहीं कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के मंत्रियों और नेताओं को बचाने के मकसद से साधारण दर्शकों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

दर्शकों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ FIR दर्ज न करने की अपील

शुभेंदु अधिकारी ने हाई कोर्ट में पुलिस द्वारा दर्शकों की गिरफ्तारी और दर्शकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने पर रोक लगाने की अपील की है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मेसी से मुख से "खेला होबे" कहलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि सॉल्टलेक स्टेडियम में उनके ही खिलाफ खेल हो गया। खेल ऐसा हुआ कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बीच रास्ते से भागना पड़ा।

भाजपा नेता का कहना है कि मेसी देश के दूसरे शहरों में गए और वहां उनका कार्यक्रम शांति से संपन्न हुआ। अब पूरा देश जानना चाहता है कि कोलकाता में ही मेसी के कार्यक्रम में हंगामा क्यों हुआ।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-and-other-leaders-pay-tribute-to-1971-war-heroes-on-vijay-diwas/101373

विजय दिवस पर पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने 1971 के युद्ध नायकों को दी श्रद्धांजलि

Related to this topic: