प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

BJP ने मंत्री पत्नी को बनाया उम्मीदवार

परिवारवाद की विरोधी भाजपा ने केंद्रीय मंत्री की पत्नी को बनाया उम्मीदवार

कोलकाता। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए तेरह उम्मीदवारों की चौथी और आखिरी लिस्ट जारी की है।

परिवारवाद की विरोधी भाजपा ने केंद्रीय मंत्री की पत्नी को बनाया उम्मीदवार

BJP Candidates |

कोलकाता। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए तेरह उम्मीदवारों की चौथी और आखिरी लिस्ट जारी की है। उसने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है तो हाल में ही कांग्रेस छोड़ आए संतोष पाठक को भी उम्मीदवार बनाया है। कार्यकर्ताओं का मान रखने के लिए एक सीट पर उम्मीदवार को बदल दिया है।

बागदा सीट से सोमा ठाकुर मैदान में

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री और मतुआ समुदाय के नेता शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर को उत्तर चौबीस परगना जिले के तहत विधानसभा सीट बागदा के लिए उम्मीदवार बनाया है। सोमा ठाकुर को टीएमसी की उम्मीदवार मधुपर्णा ठाकुर का मुकाबला करना है। मधुपर्णा शांतनु ठाकुर के परिवार की हैं।

चौरंगी सीट से संतोष पाठक को टिकट

भाजपा ने कोलकाता के तहत चौरंगी सीट से संतोष पाठक को उम्मीदवार बना कर कार्यकर्ताओं को अचरज में डाल दिया है। हाल में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने संतोष पाठक को पार्टी में शामिल किया था। संतोष पाठक कांग्रेस में थे। जलपाईगुड़ी जिले के तहत मयनागुड़ी के उम्मीदवार को बदल दिया गया है।

यह भी पढ़े: मप्र OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट अप्रैल में सुनवाई

https://www.primenewsnetwork.in/state/supreme-court-to-hear-mp-obc-reservation-case-in-april/153229

Related to this topic: