प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

PM मोदी बोले - भाजपा की सरकार एक-एक बांग्लादेशी...

PM मोदी बोले - भाजपा की सरकार एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठियों को यहां से खदेड़ देगी

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्दावान जिले के कटोया में भाजपा की विजय संकल्प सभा में कहा कि...

pm मोदी बोले - भाजपा की सरकार एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठियों को यहां से खदेड़ देगी

PM मोदी बोले - भाजपा की सरकार एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठियों को यहां से खदेड़ देगी |

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्दावान जिले के कटोया में भाजपा की विजय संकल्प सभा में कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घबराई हुई हैं और इसलिए झूठ बोल रही हैं। भाजपा, जो बोलती है, वह करती है। टीएमसी ने अपने पंद्रह साल के राज में बंगाल को भयभीत रखा है। यह चुनाव भय मिटाने का चुनाव है। इस राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद मतुआ, नमोशुद्र शरणार्थियों को सीएए के तहत नागरिक बनाने और तमाम सुविधाएं देने के काम तेजी से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे यहां किसी की दया पर नहीं है, संविधान ने उन्हें संरक्षण दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों से देश को मुक्त करने को बड़ी चुनौती बताया और कहा कि भाजपा की सरकार एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठियों को यहां से खदेड़ देगी। बांग्लादेशी घुसपैठी अभी से अपना बोरी-बिस्तर बांध लें। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने उन लोगों को भी कड़ी चेतावनी दी, जिन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाने के लिए के सरकारी कागजात बनाएं हैं। भाजपा की सरकार उन लोगों का भी हिसाब करेंगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व में जितने भी विकसित देश है, वे अपने यहां से घुसपैठियों को बाहर कर रहे हैं। भारत तो विकसित देश होने चला है। उनका संकेत था कि भारत भी विकसित देशों की तरह अपने यहां घुसपैठियों को बाहर करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार सभी को मुफ्त राशन देती है। घुसपैठी भी फर्जी राशन कार्ड से राशन उठाते हैं और यहां के लोगों का हक मारते है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा में मौजूद लोगों से सरकार “पलटानों दरकार” का नारा लगवाया और कहा कि भाजपा सरकार पंचायत से लेकर नबान्नो तक प्रशासन-पुलिस व्यवस्था को भयमुक्त और पारदर्शी बनाएंगी।

जिन लोगों ने राजनीतिक हिंसा की है, उनका हिसाब लिया जाएगा। उनका कच्चा चिट्ठा खोला जाएगा। उनकी जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज के नेतृत्व में जांच कमिशन का गठन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के जारी शपथ पत्र में की गई तमाम घोषणाओं का जिक्र किया और पूरा करने की गारटी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद आयुष्मान समेत तमाम केंद्र सरकार की योजनाओं को पूरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम, केरलम समेत चार राज्यों में चुनाल हुए। एक भी हिंसा की घटना हुए बिना चुनाव हुए। उन्होंने इसके लिए चुनाव आयोग को बधाई दी।

उन्होंने भाजपा शासित राज्यों का नाम लिया और कहा कि वहां भारी वोट पड़े थी। बड़ी संख्या में महिलाओं ने वोट दिए थे। वह भाजपा-एनडीए की बहुमत से सरकार बनी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/body-of-bjp-leader-accused-of-rape-found-on-railway-track-in-damoh/156545

Related to this topic: