भोपाल। भाजपा ने अपनी नई मीडिया टीम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मंजूरी के बाद...
भोपाल। भाजपा ने अपनी नई मीडिया टीम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मंजूरी के बाद जारी सूची में अनुभवी नेताओं और युवा चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। इस नई टीम में कुल 33 प्रदेश प्रवक्ता, 9 सह-मीडिया प्रभारी और 47 मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किए गए हैं।
प्रखर प्रवक्ता अर्चना चिटनीस व ऊषा ठाकुर का भी चयन
दिग्गज विधायकों की वापसी: पार्टी ने 10 मौजूदा विधायकों को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है। इनमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस और ऊषा ठाकुर के हैं। ये दोनों ही शिवराज सिंह चौहान सरकार में कद्दावर मंत्री रह चुकी हैं और प्रखर वक्ता मानी जाती हैं। प्रवक्ताओं की नियुक्ति में क्षेत्रीय समीकरणों का खास ध्यान रखा गया है, ताकि आगामी चुनावों और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को जमीनी स्तर तक मजबूती से पहुँचाया जा सके।
विजय शाह के भाई को भी जगह
विवादित चेहरों को भी जगह दी गई है। विवादों में रहे पूर्व मंत्री विजय शाह के भाई को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जो पार्टी के भीतर उनके प्रभाव को दर्शाता है। मीडिया टीम का विस्तार का भी किया गया है। प्रवक्ताओं के अलावा 9 सह-मीडिया प्रभारियों और 47 पैनलिस्टों की बड़ी फौज तैयार की गई है, जो टीवी डिबेट्स और सोशल मीडिया पर पार्टी का पक्ष रखेंगे।
10 विधायक को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें अर्चना चिटनीस, ऊषा ठाकुर के अलावा 9 सह-मीडिया प्रभारी और 47 व्यक्ति को मीडिया पैनलिस्ट बनाया गया है।
फायरब्रांड छवि को धारदार करने की कोशिश
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अर्चना चिटनीस और ऊषा ठाकुर जैसे अनुभवी नेताओं को प्रवक्ता बनाकर भाजपा ने अपनी 'फायरब्रांड' छवि को धार देने की कोशिश की है। यह नियुक्तियां मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नई टीम की कार्यशैली को भी स्पष्ट करती हैं, जहां अनुभव को विशेष तवज्जो दी जा रही है। भाजपा का यह कदम आगामी स्थानीय और सांगठनिक मजबूती के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818