प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बीजेपी नेता संबित पात्रा का राहुल गांधी पर हमला

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा - 'घुसपैठिया बचाओ यात्रा'

Sambit Patra ON Rahul Gandhi : बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल असल में घुसपैठिया बचाओं यात्रा जैसी है

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना कहा -   घुसपैठिया बचाओ यात्रा

संबित पात्रा, बीजेपी सांसद |

Sambit Patra ON Rahul Gandhi : बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल असल में घुसपैठिया बचाओ यात्रा जैसी है, जैसा कि गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था. उन्होंने कहा कि बिहार में SIR को लेकर कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार में फ्रस्ट्रेशन है.

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि बिहार के लिए कांग्रेस के अंदर जो अपमान का भाव है वो समय-समय पर सामने दिख रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को गाली दी गई, जिसके खिलाफ बिहार में महिलाओं ने नाराजगी जाहिर की और विरोध दर्ज कराया, बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी ने इससे कोई सबक नहीं लिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर (पहले एक्स) हैंडल से बिहारियों की तुलना बीड़ी से कर दी. ये एक तरह से बिहारियों को पापी कहा गया है.

'ये entitled राजकुमार..'

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा वास्तव में 'घुसपैठिया बचाओ आंदोलन' है जैसा कि गृह मंत्री ने कहा है. झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हम उन भाजपा नेताओं की कब्र खोदेंगे जो घुसपैठियों और बांग्लादेशियों की बात करते हैं. अब्दुर रहीम बख्शी ने एक भाजपा विधायक को धमकी देते हुए कहा कि अगर आप 'घुसपैठिया' शब्द का इस्तेमाल करते हैं और बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं, तो मैं आपके चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा और आपके मुंह के अंदर तेजाब डाल दूंगा ताकि आप आगे कुछ बोल न सकें। मैं बहुत संवेदनशीलता के साथ कोलकाता उच्च न्यायालय से इस पर स्वतः संज्ञान लेने की अपील करता हूं.

बीजेपी नेता ने कहा कि ये entitled राजकुमार और शहजादे की ये सोच होगी, बिहारी मेहनत के पसीने की स्वाभिमानी कमाई खाता है. बिहार को शहजादा नहीं काम करने वाला चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहारी पसीने से तरबतर है क्योंकि बिहारी स्वाभिमानी है. उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों का दिल सोने का है. उन्होंने कहा कि यही बिहारी राहुल को जवाब देगा और चुनाव में हराकर दिखाएगा.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/mallikarjun-kharges-allegation-on-election-commission/46083

Related to this topic: