प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भाजपा नेता ने दुष्कर्म के बाद..

भाजपा नेता ने दुष्कर्म के बाद पीड़ित को धमकाया, कहा - कुछ नहीं होगा मेरा

MP News : सतना। जिले के रामपुरबघेलान में भाजपा नेता पर चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने औऱ आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप है।

भाजपा नेता ने दुष्कर्म के बाद पीड़ित को धमकाया कहा - कुछ नहीं होगा मेरा

भाजपा नेता ने दुष्कर्म के बाद पीड़ित को धमकाया |

MP News : सतना। जिले के रामपुरबघेलान में भाजपा नेता पर चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने औऱ आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप है। पीड़ित का आरोप है कि  भाजना नेता ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। शिकायत की तो आरोपी धमकाने लगा। धमकाने का वीडियो भी सामने आया है।

शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोपी भाजपा नेता अशोक सिंह पुलिस अधिकारियों को गाली दे रहा है और कह रहा है, मेरा क्या होगा, कुछ नहीं होगा। जहां शिकायत कर ले मेरा कुछ नहीं बिगड़ने वाला। वीडियो में पीड़ित के रोने की आवाज सुनाई दे रही है। वह सिसकते हुए शिकायत करने की बात कह रही है।

मालूम हो कि आरोपी अशोक सिंह की पत्नी नगर पंचायत की भाजपा पार्षद है। इधर, पीड़ित ने 22 दिसंबर को मामले की शिकायत की। मामला पांच दिन से पुलिस की जांच में है। सोशल मीडिया पर पीड़ित ने भाजपा नेता का धमकाते हुए वीडियो डाला था। पीड़ित ने एसपी हंसराज सिंह से लिखित शिकायत की। इसमें बताया कि करही (हनुमानगंज) का रहने वाला आरोपी अशोक सिंह छह महीने पहले उसके घर में घुस गया था। उसने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया और आपत्तजनक वीडियो भी बनाया। 

पीड़ित ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपी 20 दिसंबर को फिर उसके घर पहुंचा और छोड़छाड़ की। एसपी ने शिकायत के बाद जांच के लिए डीएसपी (मुख्यालय) मनोज मिश्र को नियुक्त किया। पीड़ित ने शिकायत में यह भी कहा कि अशोक सिह आपराधिक प्रव़त्ति का आदमी है और पूर्व में उसे जिला बदर किया जा चुका है। मामले में डीएसपी मनोज मिश्र ने बताया कि जांच चल रही है। वे मामले के रिकार्ड देखने के बाद ही विस्तृत जानकारी दे पाएंगे। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/sudhanshu-trivedi-spoke-on-sam-pitroda-statement/102681
 

Related to this topic: