शिवपुरी। जिले में एक सड़क दुर्घटना के बाद उपजा विवाद अब तीखी बयानबाजी में बदल गया है। पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने करैरा के SDOP आयुष जखड़ पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है।
शिवपुरी। जिले में एक सड़क दुर्घटना के बाद उपजा विवाद अब तीखी बयानबाजी में बदल गया है। पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने करैरा के SDOP आयुष जखड़ पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है। यह मामला विधायक के बेटे दिनेश लोधी द्वारा कथित तौर पर थार (Thar) गाड़ी से 5 लोगों को टक्कर मारने की घटना के बाद गरमाया है।
विधायक के बेटे ने थार गाड़ी से पांच लोगों को टक्कर मारी थी
हाल ही में विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी की थार गाड़ी ने करैरा इलाके में 3 बाइक सवारों और 2 राहगीरों को टक्कर मार दी थी। इस घटना के बाद दिनेश लोधी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह पीड़ितों को ही दोष देते और बहस करते नजर आए थे।
विधायक बोले, बेटा आएगा भी और चुनाव भी लड़ेगा
इस मामले में पुलिस जांच और दिनेश लोधी से पूछताछ के बाद, SDOP आयुष जखड़ द्वारा उन्हें करैरा क्षेत्र में न आने की हिदायत देने की चर्चा है। इसी बात से नाराज होकर प्रीतम लोधी ने वीडियो जारी कर कहा, "करैरा तेरे डैडी का नहीं है, अधिकारी अपनी औकात में रहें।" उन्होंने यह भी कहा कि उनका बेटा वहाँ आएगा भी और चुनाव भी लड़ेगा।
नियम से हो रही है जांच
दूसरी ओर, SDOP ने विधायक द्वारा लगाए गए इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना मामले में नियमानुसार जांच की जा रही है और मामला दर्ज कर लिया गया है।
क्या है घटना
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब 16 अप्रैल को दिनेश लोधी की गाड़ी से 5 लोग घायल हो गए थे। घायलों का आरोप है कि गाड़ी पर 'विधायक' लिखा हुआ था और गाड़ी तेज रफ्तार में थी। अब इस सड़क हादसे के साथ-साथ पुलिस और विधायक के बीच का यह राजनीतिक टकराव चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़े: कटनी में साइबर ठगी: फोनपे क्लोन से वारदात
https://www.primenewsnetwork.in/state/katni-cyber-fraud-phonepe-clone-scamcase/175836