प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

भाजपा विधायक विष्णु शर्मा टीएमसी में शामिल

भाजपा के कर्सियांग के विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा टीएमसी में शामिल

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के कर्सियांग क्षेत्र के विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा ने टीएमसी का झंडा थाम लिया।

भाजपा के कर्सियांग के विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा टीएमसी में शामिल

Vishnu Prasad Sharma |

टीएमसी मुख्यालय में हुआ औपचारिक शामिल होना

टीएमसी मुख्यालय में राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु और महिला व बाल कल्याण मंत्री शशि पांजा की मौजूदगी में विष्णु प्रसाद शर्मा औपचारिक तौर पर टीएमसी में शामिल हुए।

गोरखाओं के लोकप्रिय नेता बताए गए शर्मा

राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु और महिला व बाल कल्याण मंत्री शशि पांजा ने विष्णु प्रसाद शर्मा को उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग क्षेत्र के तहत कर्सियांग के गोरखाओं का लोकप्रिय नेता बताया। उन्होंने कहा कि वे विधानसभा में सहमे-सहमे बैठे रहते थे और भाजपा में केवल नाम के लिए थे।

ममता बनर्जी के नेतृत्व की सराहना

दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य के विकास और जन-जन के सपनों को पूरा करने के कार्यों का जिक्र किया और कहा कि उनके आने से टीएमसी और मजबूत होगी।

भाजपा पर जुमलेबाजी का आरोप

टीएमसी में शामिल होने के बाद विष्णु प्रसाद शर्मा ने भाजपा को जुमलों की राजनीति करने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल वे मजबूरी में भाजपा में रहे।

गोरखाओं के साथ धोखाधड़ी का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और केंद्र सरकार ने गोरखाओं के साथ वादाखिलाफी की, कहा कुछ और किया कुछ।

क्षेत्र की सेवा का लिया संकल्प

उन्होंने कहा कि वे कर्सियांग के लोगों के प्रति समर्पित हैं और अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में अपने क्षेत्र की जनता की बेहतर सेवा कर पाएंगे।

यह भी पढ़े: योगी-रामनाथ संग बैठक से सियासी पारा हाई

https://www.primenewsnetwork.in/state/yogi-ram-nath-meet-raises-political-heat/144501

Related to this topic: