प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

भाजपा सांसद राजू बिस्टा ने विवादित बयान के...

भाजपा सांसद राजू बिस्टा ने विवादित बयान के बाद दी सफाई, टीएमसी ने बताया बौखलाहट

पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग के भाजपा सांसद राजू बिस्टा अपने एक विवादास्पद बयान से चर्चा में घिर गए हैं। उन्होंने कहा है कि अब पुलिस की लाठी पुलिस के शरीर पर पड़ेगी।

भाजपा सांसद राजू बिस्टा ने विवादित बयान के बाद दी सफाई टीएमसी ने बताया बौखलाहट

फाइल फोटो |

दार्जिलिंग। पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग के भाजपा सांसद राजू बिस्टा अपने एक विवादास्पद बयान से चर्चा में घिर गए हैं। उन्होंने कहा है कि अब पुलिस की लाठी पुलिस के शरीर पर पड़ेगी। विवादास्पदा बयान की वजह से अपनी आलोचना होते देख उन्होंने सफाई दी है। राजू बिस्टा ने कहा कि उन्होंने गांवों में पुलिस के आम लोगों के प्रति व्यवहार को देखा है। वह ऐसा व्यवहार करती है जैसे वह यमराज हो। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि पुलिस विधायकों-सांसदों के साथ कैसा व्यवहार करती है?

टीएमसी पर पुलिस के राजनीतिकरण का आरोप

टीएमसी का कहना है कि भाजपा चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल में जो साजिश करना चाहती थी वह नहीं हो पाया। सुप्रीम कोर्ट में भी उसे धक्का लगा है। वह बौखलाए हुई है। इसलिए भाजपा सांसद ऐसी बात कर रहे हैं। वहीं, अपने सांसद को बचाव करते हुए भाजपा का कहना यह कहना है कि टीएमसी ने पुलिस का राजनीतिकरण कर दिया है। वह टीएमसी का औजार बन गई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/quetta-pakistan-rail-link-hit-after-remote-controlled-blast-damages-track/105700

क्वेटा को पाकिस्तान से जोड़ने वाले रेलवे ट्रैक को अज्ञात लोगों ने धमाके से उड़ाया

Related to this topic: