प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विश्वजीत त्रिपाठी का भाजपा पर हमला

गोरखपुर में भाजपा पार्षद के बागी तेवर, संगठन पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने पार्टी संगठन और उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने भाजपा संगठन को हाईजैक बताते हुए अखिलेश यादव की तारीफ की।

गोरखपुर में भाजपा पार्षद के बागी तेवर संगठन पर लगाए गंभीर आरोप

विश्वजीत त्रिपाठी का भाजपा पर हमला |

गोरखपुर: बेतियाहाता के चर्चित भाजपा पार्षद का सांसद रवि किशन से विवाद के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। वहीं, भाजपा पार्षद ने सपा सुप्रीमो से मुलाकात कर आखिरकार सीएम सिटी के साथ प्रदेश की राजनीति को गर्म कर दिया है। लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे भाजपा पार्षद विश्व जीत त्रिपाठी ने शिक्षक चुनाव में भाजपा से सपा का दामन थामने वाले संजयन त्रिपाठी के पक्ष में प्रचार प्रसार और उनकी जीत सुनिश्चित करने की जम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। 

गोरखपुर भाजपा संगठन पर पार्षद का हमला

मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली वाले नेताओं की गोरखपुर में चलती नहीं है। आज की डेट में पूरी भारतीय जनता पार्टी हिंदू युवा वाहिनी के गोद में बैठ गई है। आज की डेट में पूरा संगठन हाई जैक हो चुका है। अब अटल जी वाली भाजपा नहीं है। आज जो वर्तमान परिवेश में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति है वो किसी से छुपी नहीं है। आप देख सकते हैं कि इसी गोरखपुर में इससे पहले पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल थे, जिनको किस तरीके से यही की संगठन ने अपमानित किया। लगातार अपमानित किया, जिनका दर्द सोशल मीडिया पर भी दिखा। उन्होंने आगे कहा कि "मैं तो एक छोटा सा पार्षद था, आप बताइए तावड़े जी, मेरे लिए क्या कर सकते हैं? तावड़े जी की अगर गोरखपुर में कुछ चलती तो मैं तावड़े जी से मिलता। तावड़े जी, दिल्ली में तो कुछ चला सकते हैं, लेकिन गोरखपुर में किसी का कुछ चलने वाला नहीं है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर में हाई जैक है, देखिए अखिलेश यादव सर्व समाज के नेता है। 

यूपी सरकार पर पार्षद का निशाना

उन्होंने जितना काम यूपी में किया है उसका कोई जोड़ नहीं है। आज जिस तरीके से उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों को सताया जा रहा है, हम सभी लोग एक तरीके से देखा जाए तो समाजवादी पार्टी की ओर जा रहे हैं, ब्राह्मण अब समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस सरकार में आज की डेट में 9 साल के विकास में स्थिति यह है कि आज भी छोटी सी बरसात में गली, मोहल्ले और वार्ड डूब जाते हैं। अफसर सहित बेलगाम है, भ्रष्टाचार चरम पर है और जो वर्तमान परिवेश में आज शिक्षक की जो दशा है, जिस तरीके से अभी पूर्व के दिनों में वर्धा के पूर्व कुलपति और विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष चितरंजन मिश्रा को जिस तरीके से अपमानित किया गया था। 

ये भी पढ़ें- 96.83% अंक लाने वाली श्रद्धा पांडेय बनीं एक दिन की डीएम
 

Related to this topic: