कोलकाता। भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र में भवानीपुर में साधु-संतों व सनातनियों को लेकर...
भाजपा का रामनवमी के मौके पर रामनाम का जुलूस बना चुनावी प्रचार जुलूस | (प्रतीकात्मक फोटो)
कोलकाता। भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र में भवानीपुर में साधु-संतों व सनातनियों को लेकर रामनवमी के मौके पर रामनाम जुलूस निकाला और जनसंपर्क किया। उन्होंने दावा किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में परिवर्तन निश्चित है। भवानीपुर के अलावा महानगर के न्यूटाउन, हावड़ा समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में रामनवमी का जुलूल निकला। कलकत्ता विश्वविद्यालय के सामने कालेज स्ट्रीट में और जादबपुर विश्वविद्यालय के परिसर में भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर राम की पूजा की गई। न्यूटाउन के जुलूस को पुलिस ने बीच रास्ते में रोका।
पुलिस ने जुलूस के लोगों के हथियार को जब्त किया और उन्हें दूसरे रास्ते से जाने दिया। बीरभूम जिले में सिउड़ी में रामनवमी के जुलूस में लोगों के पास हथियार थे, लेकिन भाजपा नेता व उम्मीदवार जगन्ना चट्टोपाध्याय ने कहा कि उन्होंने किसी के पास कोई हथियार नहीं देखा।
भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जोरआजमाइश कर रहे हैं और चुनाव प्रचार में साधु-संतों व सनातनी संगठनों की मदद ले रहे हैं। रामनवमी के मौके पर उन्हें साथ लेकर जुलूस निकाल कर अपने साथ हिंदू समुदाय के होने और उनके ही बल पर जीतने का प्रदर्शन किया।
भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी ने कलकत्ता विश्वविद्याल के सामने और जादबपुर विश्वविद्यालय के परिसर में राम की मूर्ति की पूजा-अर्चना की। वामपंथी छात्र संगठनों ने इसका विरोध किया। पुलिस मौके पर तैनात होने की वजह से संघर्ष की स्थिति टल गई। न्यूटाउन में भाजपा की ओर से निकाल गए रामनवमी जुलूस को बीच रास्ते में रोका। भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प हुई। पुलिस ने जुलूस के लोगों के पास के हथियार जब्त किया और जुलूस को उस मार्ग की ओर मोड़ दिया जिसकी अनुमति दी गई थी। हावड़ा में भाजपा के नेताओ-कार्यकर्ताओं ने कोर्ट के निर्देश के अनुसार जुलूस निकाला।
सिउड़ी में हर साल की तरह इस साल भी रामनवमी के उपलक्ष में जुलूस निकला। जुलूस में शामिल लोग खुले आम तलवार, फरसा, लाठी लहरा रहे थे। भाजपा नेता और चुनाव चुनाव लड़ रहे जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने जुलूस में लोगों के पास हथियार होने के सवाल पर कहा कि उन्होंने किसी के पास कोई हथियार नहीं देखा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/govt-warns-restaurants-over-illegal-gas-surcharge/151911