भाजपा ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में जोरआजमाइश करने वाले 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
कोलकाता। भाजपा ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में जोरआजमाइश करने वाले 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी को उनकी पहले वाली सीट नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाया ही है, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर से भी उम्मीदवार बनाया है। पार्टी में एकाएक तरजीह पाने वाले दिलीप घोष को खड़कपुर सदर से उम्मीदवार हैं। महिला हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा में पहली सूची में केवल आठ महिलाओं को ही जगह दी है।
ममता बनर्जी को सीधे चुनौती देने की रणनीति
विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर के शुरू करने के बाद से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी थी और यह ऐलान किया था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार विधानसभा की जिस भी सीट से चुनाव लड़ेंगी, उस सीट से वे भी चुनाव लड़ेंगे। वे पिछले विधानसभा चुनाव में जिस तरह नंदीग्राम में पराजित किया, उसी तरह इस बार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर में पराजित करेंगे। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उनका मान रखने के लिए भवानीपुर से भी उम्मीदवार बना दिया।
नंदीग्राम की हार के बाद भवानीपुर उपचुनाव से विधानसभा पहुंचीं ममता
पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केवल नंदीग्राम सीट से उम्मीदवार हुई और इत्तफाक से शुभेंदु अधिकारी से पराजित हो गई। बाद में भवानीपुर सीट पर उपचुनाव में जीत कर वे विधानसाभा पहुंची। टीएमसी ने उन्हें भवानीपुर से भी उम्मीदवार होने पर जोर दिया था। लेकिन उन्होंने केवल नंदीग्राम से ही चुनाव लड़ना उचित समझा।
भवानीपुर और नंदीग्राम पर टीएमसी-भाजपा के बीच सियासी घमासान
राजनीतिज्ञों के अनुसार इस बार भवानीपुर सीट से विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी के उम्मीदवार बनने पर उनकी भी बाध्यता हो गई है कि वे भवानीपुर सीट से ही चुनाव लड़े। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने नंदीग्राम में अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। वे विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं होंगे लेकिन अपनी पार्टी के वहीं के किसी नेता को उम्मीदवार बनाकर शुभेंदु अधिकारी को चुनौती देने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/child-abuse-cases-rise-by-8-in-pakistan-in-2025/149654
पाकिस्तान में 2025 में बाल शोषण के मामलों में 8% की वृद्धि, 73% मामले केवल पंजाब में