कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण चौबीस परगना के तहत फलता विधानसभा क्षेत्र में भाजपा समर्थक...
फलता विधानसभा क्षेत्र में भाजपा समर्थक महिलाओं ने किया टीएमसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन |
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण चौबीस परगना के तहत फलता विधानसभा क्षेत्र में भाजपा समर्थक महिलाओं ने टीएमसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और चुनाव आयोग से फिर से चुनाव कराने की मांग की। चुनाव आयोग ने टीएमसी के उन तीन नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। चुनाव आयोग ने इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ज्यादा केंद्रीय बल को तैनात किया है।
विभिन्न इलाकों की भाजपा समर्थक महिलाओं ने दो मई को एकाएक सड़क पर आ गई और चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से टीएमसी से अपनी सुरक्षा और फिर से चुनाव कराने की मांग करने लगी। उनका कहना है कि 29 अप्रैल के बाद उन्हें भाजपा को वोट देने की वजह से धमकाया जा रहा है।
उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। 29 अप्रैल को विभिन्न बूथो से वोटिंग के दौरान धांधली की करीब 23 शिकायतें चुनाव आयोग से की गई थी। चुनाव आयोग ने शिकायतों की जांच कराई, लेकिन उसने पुनर्मतदान कराने के बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है, जबकि उसने मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के चार बूथ पर दो मई को पुनर्मतदान कराया।
टीएमसी नेताओं ने अचरज जताया है कि फलता में चुनाव होने के इतने दिन बाद दो मई को अचानक भाजपा समर्थक महिलाओं की ओर से टीएमसी पर धमकाने का आरोप लगाया जा रहा है और फिर से चुनाव कराने की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि टीएमसी को बदनाम करने के मकसद से भाजपा नेतृत्व की ओर से महिलाओं के विरोध कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/ganga-expressway-toll-free-for-15-days-after-launch/181933