प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

शुभेंदु अधिकारी ने अमित शाह को दी घटना की जानकारी

चंद्रकोना में भाजपा-टीएमसी झड़प: शुभेंदु अधिकारी ने अमित शाह को दी घटना की जानकारी

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने चंद्रकोना में भाजपा के कार्यकर्ताओं पर टीएमसी के लोगों की ओर से किए गए हमले की घटना की जानकारी दी।

चंद्रकोना में भाजपा-टीएमसी झड़प शुभेंदु अधिकारी ने अमित शाह को दी घटना की जानकारी

BJP-TMC Clash in Chandrakona: Shubhendu Adhikari Informs Amit Shah |

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भाजपा और पश्चिंम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना में अपने सामने ही भाजपा के कार्यकर्ताओं पर टीएमसी के लोगों की ओर से किए गए हमले की घटना की जानकारी दी। उन्होंने चंद्रकोना थाने में शनिवार देर रात करीब पांच घंटे तक धरना देने के दौरान ही अमित शाह से बात की। बाद में शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें घटना की वीडियो भी भेजा। उन्होंने 13 जनवरी को चंद्रकोना में घटना और टीएमसी के खिलाफ जुलूस निकालने और वहीं सभा करने का ऐलान किया है।

चंद्रकोना रोड पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने विरोध में की थी नारेबाजी

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी के अनुसार वे पुरुलिया से भाजपा के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद लौट रहे थे। चंद्रकोना रोड पर टीएमसी के लोगों ने उनके काफिले को रोका और विरोध में नारे लगाए। उनके पास लाठी और दूसरे सामान थे। इसकी सूटना जैसे ही भाजपा के कार्यकर्ताओं को मिली, वे वहं पहुंच गए। टीएमसी के लोगो ने उनका विरोध किया। इस पर टीएमसी के लोगों ने भाजपा कार्यकर्तायों पर हमला किया। पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। वे खुद थाने गए और घटना व पुलिस की लापरवागी के खिलाफ धरना दिया। शुभेंदु अधिकारी कहना है कि पांच साल टीएमसी का जुल्म बहुत सह लिया और अब नहीं सहेंगे। वे इस मामले को लेकर कलक्ता हाई कोर्ट भी जाएंगे।

हमले के विरोध में भाजपा विभिन्न जगहों पर किया विरोध-प्रदर्शन

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी के लोगों की ओर से हुए हमले की घटना के विरोध में भाजपा ने राज्य के विभिन्न जगहों में विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, हुगली जिले समेत कई जिलों मे भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं का आरोप है कि शुभेंदु अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओ पर हमला करने में टीएमसी के लोगों के साथ पुलिस के लोग भी सादे पोशाक में थे। टीएमसी के नेता-कार्यकर्ता हमला कर भाजपा नेताओ-कार्यकर्ताओं पर डराना चाहते है। टीएमसी नेताओ-कार्यकर्तायों को विधानसभा चुनाव में हार जाने का डर है।

इधर, टीएमसी के प्रवक्ता अरुप चक्रवर्ती ने का कहना है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया। शुभेंद् अधिकारी के साथ केंद्रीय पुलिस थी। उसकी मार से भाजपा के कार्यकर्ताओं को चोटें आई। इसे सबित करने के लिए वे वीडियो भी दिखा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-inaugurates-vibrant-gujarat-regional-conference-in-kutch-saurashtra/104495

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्छ-सौराष्ट्र वाइब्रेंट गुजरात कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन

Related to this topic: