प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भाजपा ने काउंटिंग एजेंटों को प्रशिक्षण

भाजपा ने काउंटिंग एजेंटों को दिया प्रशिक्षण, मतगणना को लेकर सतर्क रहने के निर्देश

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में काउंटिंग एजेंटों को प्रशिक्षण देकर वोट गणना में सतर्क रहने और टीएमसी की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।

भाजपा ने काउंटिंग एजेंटों को दिया प्रशिक्षण मतगणना को लेकर सतर्क रहने के निर्देश

Election Update |

कोलकाता। भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय पर्यवेक्षक सुनील बंसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के काउंटिंग एजेंटों के लिए विभिन्न जिलों में दो दिनों की कार्यशाला आयोजित की गई। भाजपा नेताओं ने काउंटिंग एजेंटों को वोटों की गिनती के वक्त काफी सतर्क रहने और टीएमसी के एजेंटों की किसी भी गैरवाजिब हरकतों का विरोध करने पर जोर दिया। वोटों की गणना चार मई को होगी।

काउंटिंग प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी

पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेताओं ने काउंटिंग एजेंटों को वोटों की गणना की प्रक्रिया, ईवीएम, वीवीपीएटी और पोस्टल बैलेट की जांच संबंधी तमाम जानकारियां दीं। वोटों की हर राउंड की गणना का हिसाब और मिलान फॉर्म 17 से करने के निर्देश दिए गए। इसमें किसी तरह की कोताही न हो, इस पर विशेष जोर दिया गया।

समय पर पहुंचने और सतर्क रहने के निर्देश

भाजपा नेताओं ने काउंटिंग एजेंटों को समय पर वोट गणना केंद्रों पर पहुंचने की हिदायत दी। साथ ही पूरी प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहने और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

टीएमसी की गतिविधियों पर जताई गई आशंका

भाजपा नेताओं को आशंका है कि टीएमसी के एजेंटों की ओर से अराजकता फैलाने और सामान्य स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है। ऐसे में भाजपा के एजेंटों को उनसे निपटने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। उनकी आशंका की वजह यह भी है कि जहां-जहां स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की गई, वहां-वहां टीएमसी की ओर से हंगामा खड़ा किया गया।

यह भी पढ़े: प. बंगाल मतगणना सख्त, 165 पर्यवेक्षक

https://www.primenewsnetwork.in/storypage.aspx?StoryId=182082

 

Related to this topic: