प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य...

शमिक भट्टाचार्य की मांग: जमीनी हकीकत जानने बंगाल आएं मुख्य चुनाव आयुक्त

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार और उनकी पार्टी के खिलाफ कठोर कदम नहीं उठाने पर चुनाव आयोग के प्रति क्षुब्ध नजर आ रहे हैं।

शमिक भट्टाचार्य की मांग जमीनी हकीकत जानने बंगाल आएं मुख्य चुनाव आयुक्त

फाइल फोटो |

कोलकाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार और उनकी पार्टी के खिलाफ कठोर कदम नहीं उठाने पर चुनाव आयोग के प्रति क्षुब्ध नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त कोलकाता और पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों का दौरा करें और आम लोगों से जानकारी लें कि SIR में कौन और कैसे बाधाएं खड़ी की गई है।

टीएमसी पर शुरू से ही SIR के खिलाफ माहौल बनाने का आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य का कहना कि वास्तविक स्थिति जानने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त को कोलकाता में मेट्रों और बसों में यात्रा कर, जिलों में जगह-जगह घूम कर आम लोगों से बात कर वास्तविक स्थिति का पता चल सकता है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी शुरू से ही SIR के खिलाफ माहौल बना रही हैं। अब टीएमसी के नेता-कार्यकर्ता की और से अराजकता और हिंसा की स्थिति पैदा कर दी गई है। राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन चुपचाप है और ऐसी स्थिति पैदा होने दे रहा है।

फॉर्म-7 जमा नहीं करने वाले चुनाव अधिकारियों की सूची तैयार कर रही भाजपा

भाजपा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य के विभिन्न जगहों में चुनाव अधिकारियों ने फॉर्म-7 जमा नहीं लिया। भाजपा ऐसे चुनाव अधिकारियों की सूची तैयार कर रही है और उस सूची को मुख्य चुनाव आयुक्त पास भेजेगी। जिस तरह तमाम जगहों में बीएलओ ने टीएमसी के इशारे पर काम किया, उसी तरह ईआरओ और एईआरओ ने भी टीएमसी के दबाव में फॉर्म-7 जमा करने का काम नहीं किया। जहां पर चुनाव अधिकारियों ने चुनाव आयोग के निर्देश का पालन कियास वहां पर टीएमसी के नेताओं ने हंगामा करवा कर काम रुकवा दिया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/india-script-record-fastest-200-t20-chase-against-new-zealand/106168

सूर्या–ईशान की शतकीय साझेदारी में उड़ी न्यूजीलैंड, भारत को सीरीज में 2-0 की बढ़त

Related to this topic: