Maharashtra Municipal Corporation : नगर निगम में बीजेपी की बंपर जीत पर पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि धन्यवाद महाराष्ट्र!
Maharashtra Municipal Corporation : नगर निगम चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत पर पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि धन्यवाद महाराष्ट्र! राज्य की ऊर्जावान जनता ने एनडीए के जनहितैषी सुशासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया है.
उन्होंने कहा कि विभिन्न नगर निगम चुनावों के परिणाम दर्शाते हैं कि महाराष्ट्र की जनता के साथ एनडीए का संबंध और भी गहरा हुआ है. विकास के लिए हमारा कार्य-प्रणाली और दृष्टिकोण जनता को पसंद आया है. महाराष्ट्र की जनता के प्रति मेरी कृतज्ञता. यह वोट प्रगति को गति देने और राज्य की गौरवशाली संस्कृति का जश्न मनाने का प्रतीक है.

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे उन सभी एनडीए कार्यकर्ताओं पर गर्व है, जिन्होंने महाराष्ट्र में जनता के बीच अथक परिश्रम किया. उन्होंने हमारे गठबंधन के उत्कृष्ट कार्यों के बारे में बताया, आने वाले समय के लिए हमारी योजनाओं को उजागर किया और विपक्ष के झूठ का प्रभावी ढंग से खंडन किया. मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं.
नागपुर से लेकर नवी मुंबई..
रुझानों में महायुति को 29 नगर निगमों में से 23 में बढ़त है. मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम में भाजपा और शिवसेना शिंदे अलायंस को कुल 227 सीटों में से 118 सीटों पर बढ़त है. इसके साथ ही नागपुर, ठाणे, नवी मुंबई, नासिक और पिंपरी चिंचवाड में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त है. लातूर में कांग्रेस को जीत मिली है. कांग्रेस ने 70 में से 43 सीटें जीतीं हैं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-alliance-leads-in-23-out-of-29-municipal-corporations/105155